फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेंगशुई टिप्स: सफलता, धन और समृद्धि चाहते हैं तो अपने घर या ऑफिस में रखें गाय

Thu, 20 May 2021 06:36 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 20 May 2021 06:36 AM IST
विज्ञापन
feng shui tips for keep cow house and shop prosperity

प्राचीन काल से ही भारत में गोधन को मुख्य धन मानते आए हैं और हर प्रकार से गौरक्षा,गौसेवा एवं गौपालन पर ज़ोर दिया जाता रहा है। हमारे हिन्दू शास्त्रों, वेदों में गौरक्षा,गौ महिमा, गौ पालन आदि के प्रसंग भी अधिकाधिक मिलते हैं। गाय, भगवान श्री कृष्ण को अतिप्रिय है। गौ पृथ्वी का प्रतीक है। गौ माता में सभी देवी-देवता विद्धमान रहते है सभी वेद भी गौओं में प्रतिष्ठित है। गाय से प्राप्त सभी घटकों में जैसे दूध, घी, गोबर अथवा गौमूत्र में सभी देवताओं के तत्व संग्रहित रहते हैं। माना जाता है कि धरती पर गाय ही ऐसा एक मात्र प्राणी है जो ऑक्सीजन ग्रहण करती है और ऑक्सीजन ही छोड़ती है। वास्तुशास्त्र और चीनी मान्यता फेंगशुई के अनुसार घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से अनेक लाभ मिलते हैं।

feng shui tips for keep cow house and shop prosperity
फेंगशुई गाय

संतान प्राप्ति के लिए
मान्यता है कि अपने बछड़े को स्तनपान करा रही गाय का गैजेट शयनकक्ष में लगाने से नि:संतानता की समस्या दूर होती है और स्वस्थ व गुणवान संतान की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि अपने बछड़े को दूध पिला रही गाय के प्रतीक रूप को घर में स्थापित करने से न सिर्फ योग्य संतान की प्राप्ति होती है, बल्कि ऐसी संतान को कभी भी धन का अभाव नहीं होता। गाय के इस प्रतीक को दंपत्ति अपने बेडरूम में  इस तरह रहें जिससे उनकी नज़र बार-बार इस पर पड़े।

feng shui tips for keep cow house and shop prosperity

सौभाग्य के लिए
सिक्कों के ढेर पर बैठी हुई गाय का प्रतीक रूप  वास्तु और फेंग्शुई में बहुत लोकप्रिय है। ऐसा प्रतीक  घर या दफ्तर कहीं भी स्थापित किया जा सकता है, जो कि परिवार व संस्थान के लिए सौभाग्य व समृद्धि आमंत्रित करता है।व्यापार में वृद्धि के लिए इसे कार्यालय में रखना एक बहुत ही कारगर उपाय है जिसके परिणामस्वरूप सकारात्मकता और सफलता मिलती है।ध्यान रहे गाय के प्रतीक को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से परिणाम बहुत अच्छे मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
feng shui tips for keep cow house and shop prosperity

मिलती है मानसिक शांति
कई बार जीवन में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं कि ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि क्या सही है और क्या गलत,उस स्थिति से निपटने के लिए घर या कार्यालय में गाय की प्रतिमा को रखना काफी लाभप्रद हो सकता है क्योंकि ये व्यक्ति की सहनशीलता को बढ़ाती है, जिससे व्यक्ति सही निर्णंय लेने में सक्षम बनता है। गाय का यह गैजेट न सिर्फ मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि हमारी उचित इच्छाओं को पूरी करने में मददगार भी होता है। कामधेनु गाय का यह प्रतीक कठिन दौर व मुश्किलों से जूझने की शक्ति भी प्रदान करता है। मानसिक शांति के लिए भी इसे घर में दक्षिण-पूर्व में स्थापित करना चाहिए। इसे तस्वीर के रूप में भी दीवार पर लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
feng shui tips for keep cow house and shop prosperity
cow

करियर में सफलता के लिए
यदि किसी मनुष्य को अपने करियर में बार-बार असफलता या बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार प्रयास करने के वाबजूद सफलता प्राप्त नहीं हो रही है,तो अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वह अपने स्टडी रूम या ऑफिस में  गाय की मूर्ति को लगाकर शुभ परिणाम प्राप्त कर सकता है।आप जो भी काम करते हैं,ये आपके फोकस को बढ़ाने में आपकी मदद करेगी एवं करियर संबंधी दिक्क्तों को दूर करने में सहायता करती है। इसे अपने ऑफिस टेबल पर स्थापित करें यह आपको मेहनत का उचित फल दिलाने में सहायक होगी। पढ़ाई में एकाग्रता व परीक्षा में सफलता पाने के लिए इसे विद्यार्थियों की स्टडी टेबल पर रखना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed