फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेंगशुई वास्तु: घर में इस तरह रखें पिरामिड, वास्तु दोष दूर होने के साथ मिलते हैं कई लाभ

Sat, 02 Jan 2021 08:06 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 02 Jan 2021 08:06 AM IST
विज्ञापन
feng shui Keeping pyramids in the house removes Vastu defects and has many benefits.
feng shui tips

वास्तु शास्त्र के द्वारा घर या किसी भी स्थान की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसी तरह से चीनी वास्तु यानि फेंगशुई में भी ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिन्हें घर में रखने से आपकी कई तरह की परेशानियों और वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। वास्तु दोष से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है जिसके कारण आपको पारिवारिक कलह, आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फेंगशुई में पिरामिड को घर में रखने का बहुत महत्व माना गया है। इसे घर में रखने से आप वास्तु दोष और अन्य कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इसे घर में किस तरह से रखकर परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। 


 

feng shui Keeping pyramids in the house removes Vastu defects and has many benefits.
पढ़ाई में मन लगाने के लिए पिरामिड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

आप अपने घर में धातु या लकड़ी का बना पिरामिड रख सकते हैं। इसे घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है। यदि किसी का मन पढ़ाने में नहीं लगता है तो आपको पिरामिड रखना चाहिए। इससे पढ़ाई करते समय एकाग्रता बनी रहती है। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए पिरामिड रखना बहुत अच्छा माना जाता है।

 

feng shui Keeping pyramids in the house removes Vastu defects and has many benefits.
pyramid
शत्रु बाधा से परेशान हैं तो दक्षिण दिशा में पिरामिड रखना चाहिए। यदि आपका किसी प्रकार का मुकदमा अदालत में लटका हुआ है तो उसमें गति आती है। लेकिन पिरामिड त्रिकोण होता है इसलिए इसकी सही दिशा समझना बहुत ही जरूरी होता है। अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
feng shui Keeping pyramids in the house removes Vastu defects and has many benefits.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पिरामिड के बारे में कहा जाता है कि यदि उसमें कोई चीज रखी जाए तो उसके गुणधर्म में परिवर्तन आ जाता है। अगर आपकी पाचन शक्ति सही नहीं रहती है, तो पानी को पीने से पहले उसके ऊपर पिरामिड रखें। माना जाता है कि इससे पाचन शक्ति बढ़ती है। 

विज्ञापन
feng shui Keeping pyramids in the house removes Vastu defects and has many benefits.
प्रतीकात्मक तस्वीर

यदि आप यश-कीर्ति पाना चाहते हैं तो घर की पूर्व दिशा में पिरामिड रखना चाहिए। यदि आपके परिवार में किसी को गलत आदते लग गई हैं तो भी घर में पिरामिड रखने से लाभ मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed