फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feng Shui Tips: घर की खुशहाली के लिए करें फेंगशुई के ये पांच उपाय, मिलेंगे अच्छे परिणाम

Wed, 05 Mar 2025 06:57 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 05 Mar 2025 06:57 AM IST
सार

Feng Shui Tips: जिस प्रकार वास्तु शास्त्र में घर, दिशा, भवन व मंदिर निर्माण के नियमों का उल्लेख है, ठीक वैसे ही फेंगशुई में अपने आसपास के वातावरण को संतुलित बनाए रखने के सुझावों का वर्णन है।

विज्ञापन
Feng Shui Tips for home  and happiness know Feng Shui upay for money
बता दें, घर में कुछ चीजों का रखरखाव यदि फेंगशुई के मुताबिक किया जाए, तो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद समाप्त होते हैं - फोटो : freepik

Feng Shui Tips: जिस प्रकार वास्तु शास्त्र में घर, दिशा, भवन व मंदिर निर्माण के नियमों का उल्लेख है, ठीक वैसे ही फेंगशुई में अपने आसपास के वातावरण को संतुलित बनाए रखने के सुझावों का वर्णन है। इसे चीनी वास्तुशास्त्र के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि फेंगशुई में उल्लेखित नियमों का पालन करने पर व्यक्ति के घर परिवार में खुशियों का माहौल व जीवन में सकारात्मकता का वास होता है। इस दौरान फेंगशुई के कुछ खास उपाय करना और भी कल्याणकारी माना गया है। बता दें, घर में कुछ चीजों का रखरखाव यदि फेंगशुई के मुताबिक किया जाए, तो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद समाप्त होते हैं, इतना ही नहीं सभी के जीवन में तरक्की के योग का भी निर्माण होता है। ऐसे में आइए इन शक्तिशाली उपायों के बारे में जानते हैं...

Feng Shui Tips for home  and happiness know Feng Shui upay for money
laughing buddha - फोटो : adobe stock

फेंगशुई के उपाय

  • फेंगशुई के अनुसार घर के दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में लाफिंग बुद्धा रखने से परिवार में खुशियां बनी रहती हैं। बता दें लाफिंग बुद्धा सुख-समृद्धि का प्रतीक है, इसलिए इसे रखने पर घर से सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
Feng Shui Tips for home  and happiness know Feng Shui upay for money
शुरुआत से ही घरों में मनी प्लांट को रखना लाभकारी माना गया है। - फोटो : Adobe Stock
  • घर में बांस का पौधा रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे फेंगशुई के अनुसार रखने पर परिवार के सभी सदस्यों का भाग्योदय हो सकता है। फेंगशुई के मुताबिक आप बांस का पौधा घर के उस स्थान पर रखें, जहां सभी एक साथ बैठते हों।
  • शुरुआत से ही घरों में मनी प्लांट को रखना लाभकारी माना गया है। यह धन और सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है। मान्यता है कि घर में मनी प्लांट होने पर परिवार में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। फेंगशुई के अनुसार आप घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट रखें। इससे परिवार का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui Tips for home  and happiness know Feng Shui upay for money
फेंगशुई के मुताबिक घर में फेंगशुई के सिक्कों को रखने से सभी समस्याओं का निवारण होता है - फोटो : Adobe stock
  • फेंगशुई के मुताबिक घर में फेंगशुई के सिक्कों को रखने से सभी समस्याओं का निवारण होता है और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। 
विज्ञापन
Feng Shui Tips for home  and happiness know Feng Shui upay for money
मान्यता है कि घर के रंगों का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है - फोटो : Adobe Stock
  • मान्यता है कि घर के रंगों का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है, इसलिए रंगों का चयन हमेशा सावधानी से करना चाहिए। वहीं फेंगशुई की मानें तो बेडरूम की दीवारों पर हमेशा हल्के रंगों का पेंट करवाना चाहिए। इस दौरान आप हल्का गुलाबी रंग भी करा सकते हैं। इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहती है।


Office Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर करें ये बदलाव, करियर में होगी दोगुनी तरक्की
Vastu Tips For Home: घर में है ज्यादा ब्लैक ऑब्जेक्ट्स? जानें शुभ-अशुभ प्रभाव और सही उपाय

 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed