आचार्य चाणक्य विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। अपने जीवन की बड़ी से बड़ी समस्याओं को भी उन्होंने अपनी बुद्धि के बल पर आसानी से पार कर लिया। उनकी कूटनीति और रजानीति की अच्छी समझ के कारण ही इतनी कम उम्र में ही चंद्रगुप्त को उन्होंने शासक के रूप में स्थापित किया। आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र की रचना भी की, जिसके कारण वे कौटिल्य कहलाए। चाणक्य ने कई शास्त्र लिखे जिनमें से नीति शास्त्र बहुत लोकप्रिय है। नीति शास्त्र में चाणक्य नें अपने ज्ञान और अनुभव को पिरोया है। उन्होंने मनुष्य के जीवन से संबंधित बहुत सी बातों के बारे में नीति शास्त्र में उल्लेख किया है। चाणक्य कि शिक्षाएं आज के समय में भी बहुत महत्व रखती हैं। नीतिशास्त्र में चाणक्य ने कुछ लोगों से दूर होने में ही भलाई बताई। अन्यथा मनुष्य को नुकसान का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं किस तरह के लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
चाणक्य नीति: इस तरह के लोगों से तुरंत बना लेनी चाहिए दूरी, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 18 Dec 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन