फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, मां सरस्वती हो जाएंगी नाराज

Thu, 26 Jan 2023 12:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 26 Jan 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Basant Panchami 2023 Niyam Never Do these work on Vasant Panchmi Know the Rules of Sarswati Puja
वसंत पंचमी पर भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : amar ujala

Basant Panchami 2023 Niyam: वसंत पंचमी का पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पूरे हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह पर्व वसंत के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। इस तिथि पर देवी सरस्वती की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं वसंत पंचमी तिथि पर मां सरस्वती की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होती है। इस बार वसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी, गुरुवार के दिन मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार वसंत पंचमी के दिन ही बुद्धि, ज्ञान और विवेक की जननी माता सरस्वती  का प्रादुर्भाव हुआ था। इसी लिए वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा-आराधना की जाती हैं। वसंत पंचमी के दिन बिन किसी शुभ मुहूर्त देखे कोई भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन संस्कार, विद्यारंभ, अन्नप्राशन संस्कार, गृह प्रवेश आदि किए जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी कार्य हैं जो भूलकार भी वसंत पंचमी के दिन नहीं करने चाहिए। इन कार्यों को करने से मां सरस्वती रुष्ट हो जाती हैं। आइए जानते हैं वसंत पंचमी पर कौन से कार्य करना वर्जित माना जाता है। 

Basant Panchami 2023 Niyam Never Do these work on Vasant Panchmi Know the Rules of Sarswati Puja
वसंत पंचमी पर भूलकर भी न करें ये काम
  • वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की आराधना की जाती है । इस दिन बिना स्नान किए किसी भी चीज का सेवन न करें। स्नान आदि करने के बाद मां सरस्वती की पूजा करने के बाद ही कुछ ग्रहण करें। 
Basant Panchami 2023 Niyam Never Do these work on Vasant Panchmi Know the Rules of Sarswati Puja
वसंत पंचमी पर भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : Istock
  • वसंत पंचमी वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है इसीलिए इस दिन पेड़-पौधों की कटाई-छटाई न करें। वसंत ऋतु के सम्मान के लिए वृक्षों को काटने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2023 Niyam Never Do these work on Vasant Panchmi Know the Rules of Sarswati Puja
वसंत पंचमी पर भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
  • धार्मिक मान्यता है कि देवी सरस्वती का जब अवतरण हुआ था तब ब्रह्मांड की आभा लाल, पीली और नीली थी लेकिन सबसे पहले पीली आभा के दर्शन हुए थे। इसीलिए कहते हैं कि देवी सरस्वती को पीला रंग प्रिय है। इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। इसीलिए वसंत पंचमी के दिन भूलकर भी काले, लाल या अन्य रंग बिरंगे वस्त्र नहीं धारण करने चाहिए।
विज्ञापन
Basant Panchami 2023 Niyam Never Do these work on Vasant Panchmi Know the Rules of Sarswati Puja
वसंत पंचमी पर भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : पेक्सेल्स
  • वसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा आराधना होती है। हवन आदि भी किया जाता है। इस दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना अच्छा होत है। वसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के दिन मांस-मंदिरा से दूरी बनाकर रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed