Basant Panchami 2023 Upay : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल वसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी 2023 दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। वसंतोत्सव की शुरुआत होती है। ये वसंतोत्सव होली तक चलता है। इस उत्सव को मदनोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान, कला और संगीत की प्रतीक मां सरस्वती की पूजा की जाती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वसंत पंचमी के दिन कुछ खास उपायों को करने से बुद्धि, विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मनचाहा जीवनसाथी भी मिलता है। आइए जानते हैं वसंत पंचमी के दिन करने वाले उपायों के बारे में।
Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय, तरक्की के साथ मिलेगा प्यार भी
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 25 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन