फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंडली में कमजोर सूर्य से आती है इस तरह की परेशानियां, मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

Sun, 04 Oct 2020 06:17 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 04 Oct 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
Astrology tips for planet Measures to strengthen the sun in horoscope
ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान यश और कीर्ति का कारक माना गया है।

ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष के अनुसार जहां कुंडली में ग्रहों की स्थिति अच्छी होने पर आपको हर कार्य में सफलता मिलती है तो वहीं अगर ग्रहों की स्थिति सही न हो तो आपको कई तरह की सेहत और व्यापार संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए कुंडली में ग्रहों का मजबूत होना बहुत आवश्यक माना गया है। ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान यश और कीर्ति का कारक माना गया है। जब कुंडली में सूर्य की स्थिति खराब होती है तो आपके मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। पिता और गुरु से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए ज्योतिष में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं।

Astrology tips for planet Measures to strengthen the sun in horoscope
surya

कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए तांबे को लोटे में जल, लाल चंदन, गुलाब का फूल, और रोली डालकर सूर्य को नियमित रुप से सुबह को जल अर्पित करें। इससे आपका सूर्य मजबूत होगा।

Astrology tips for planet Measures to strengthen the sun in horoscope
गाय को गेहूं खिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित किया गया है। अपने दोनों हाथों में गेहूं भरकर रविवार के दिन गाय को खिलाएं। लेकिन ध्यान रखें कि गेहूं को अपने हाथों से खिलाएं जमीन पर न रखें। हाथ में 7 बार घुमाकर मौली बांधे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology tips for planet Measures to strengthen the sun in horoscope
तांंबे के पात्र में जल भरकर पिएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

रात में किसी तांबे के पात्र में जलभर उसे सिरहाने रखकर सो जाएं। सुबह उठकर उस जल को पीने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। ये आपके स्वास्थय के लिए भी सही रहता है, इससे पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। दाएं हाथ में तांबे का कड़ा भी धारण कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Astrology tips for planet Measures to strengthen the sun in horoscope
सूर्य मंत्रो का जाप करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए गंगाजल और लाल चंदन को घिसकर नहाने के पानी में डालें। सूर्य मंत्रो का जाप करें। लेकिन ध्यान रखें की सूर्य भगवान की आराधना हमेंशा प्रातःकाल में की जाती है। इसलिए सुबह जल्दी उठकर पूजा करें।

  • ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः।।
  • ऊँ घृणिः सूर्य आदिव्योम।।
  • शत्रु नाशाय ऊँ हृीं हृीं सूर्याय नमाः।।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed