फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तीन राशि के जातकों को नहीं पहनना चाहिए चांदी, उठाना पड़ सकता है नुकसान

Fri, 09 Apr 2021 10:30 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 09 Apr 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
according to astrology these zodiac sign people do not wear silver metal
चांदी के गहने (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : डेमो

ज्योतिष के अनुसार धातुओं पर भी किसी न किसी ग्रह का प्रभाव होता है। जिस तरह से लोहा को शनि, सोने गुरु की धातु माना जाता है उसी प्रकार से चांदी पर भी चंद्रमा का आधिपत्य होता है। ज्योतिष में चंद्रमा का संबंध जल से माना गया है, यह ग्रह शीतलता और चंचलता का कारक है। राशि चक्र 12 राशियां होती हैं। जिनमें से कुछ को अग्नि तत्व, कुछ राशियों को जल तत्व, और पृथ्वी तत्त्व तो कुछ राशियों को वायु तत्व की राशि माना गया है। 3 राशियां ऐसी मानी गई हैं जिन्हें चांदी के आभूषण नहीं पहनने चाहिए। माना जाता है कि यदि ये तीन राशि के लोग चांदी की बनी हुई चीजों को धारण करते हैं तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए कि कौन सी राशि के लोगों को चांदी धारण नहीं करनी चाहिए और क्यों।

according to astrology these zodiac sign people do not wear silver metal
इन लोगों को नहीं पहननी चाहिए चांदी(प्रतीकात्मक तस्वीर)
किसको नहीं पहननी चाहिए चांदी

ज्योतिष के अनुसार मेष, धनु और सिंह इन तीनों ही राशि के जातकों को चांदी की चीजें नहीं पहननी चाहिए। ये तीनों राशियां अग्नि तत्व की हैं और चांदी के आधिपत्य ग्रह चंद्रमा का संबंध जल तत्व से है। ज्योतिष कहता है कि ये दोनों ही एक-दूसरे के विरोधी तत्व हैं, इनके एक-साथ मिलने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। जानिए कि चांदी की चीजें पहनने से इस राशि के जातकों को क्या नुकसान हो सकता है।

according to astrology these zodiac sign people do not wear silver metal
मेष राशि के जातकों को चांदी नहीं पहननी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : aries sign

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। इन लोगों को चांदी की अगूंठी पहनने से धन संबंधी नुकसान हो सकता है। अगर इस राशि के लोग चांदी की बनी हुई चीजों को धारण या प्रयोग करते हैं तो इनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
according to astrology these zodiac sign people do not wear silver metal
सिंह राशि वालों को चांदी की बनी चीजें प्रयोग नहीं करनी चाहिए(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : leo sign

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य माना गया है। सूर्य एक गर्म ग्रह माना गया है तो वहीं चंद्रमा ठंडा और शीतलता देने वाला ग्रह है। इस कारण से माना जाता है कि इस राशि के लोगों को चांदी पहनने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस राशि के जातक यदि चांदी का प्रयोग करते हैं तो उनके काम बिगड़ने की संभावना बढ़ सकती है और आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
according to astrology these zodiac sign people do not wear silver metal
धनु राशि के जातकों को चांदी की चीजें नहीं पहननी चाहिए(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : sagittarius sign

धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। इनकी धातु स्वर्ण है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लोगों के लिए भी चांदी अच्छी धातु नहीं मानी गई है। यदि इस राशि के जातक चांदी की अंगूठी या कोई भी आभूषण धारण करते हैं तो इनके साथ दुर्घटना घटने की संभावना रहती है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed