फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government plan for group marriage

एक लाख बेटियों की शादी कराएगी योगी सरकार, प्रत्येक बेटी की शादी पर करेगी इतना खर्च

Sat, 06 Jul 2019 02:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Jul 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
UP government plan for group marriage
- फोटो : अमर उजाला

सामूहिक विवाह के जरिए गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराने वाली योगी सरकार अब इस आयोजन को और भव्य, धूमधाम व गरिमापूर्ण तरीके से करने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अगले वर्ष मार्च तक एक लाख बेटियों की शादी कराने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


इसके लिए वैवाहिक मुहूर्त के अनुसार चार शुभ तिथि तय कर बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने वर्ष 2019-20 में एक लाख जोड़ों के विवाह का लक्ष्य तय किया है। प्रमुख सचिव समाज कल्याण मनोज कुमार की ओर शासन व फील्ड के अफसरों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को विशेष ध्यान देकर इस आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

प्रत्येक बेटी की शादी पर 51 हजार खर्च 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विकास योजना का एलान किया था। इस योजना में सरकार पहले एक लड़की की शादी पर 35 हजार रुपये खर्च करती थी। सीएम ने पिछले गणतंत्र दिवस पर यह राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये करने का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 लाख परिवारों तक सीधी पहुंच

UP government plan for group marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर

इस आयोजन के जरिए योगी सरकार दो लाख परिवारों तक सीधी पहुंच बनाने जा रही है। एक लाख बेटियों का विवाह होगा तो एक लाख वर के घरों तक भी सरकार सीधे पहुंचेगी। इन आयोजनों में सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

पिछले वित्त वर्ष में 9 फरवरी को सामूहिक विवाह में 10 हजार बेटियों की शादी का लक्ष्य था, लेकिन 15 हजार बेटियों की शादी की गई। इस बार सामूहिक विवाह के लिए जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद पता चलेगा कि किस जिले में कितनी बेटियाें का सामूहिक विवाह होगा। इसकी तिथि भी जल्द ही तय की जाएंगी। - रमापति शास्त्री, समाज कल्याण मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed