फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बादलों का डेरा, बर्फीली हवाओं की आमद, यूपी के तमाम शहरों के लिए मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Mon, 07 Jan 2019 04:54 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Jan 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Meteorological Department warns in winter season
डेमो पिक
यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में उत्तर दिशा से दिन में चलने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से आने वाले सप्ताह में अधिकतम तापमान गिरेगा। मतलब दिन की ठंड में बढ़ोतरी होगी। यही वजह है कि पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है।
Meteorological Department warns in winter season
डेमो पिक
रविवार को अधिकतम तापमान .2 डिग्री गिरकर 21.8 रहा और न्यूनतम तापमान दो डिग्री ज्यादा नौ रिकार्ड किया गया। रविवार को सुबह से शाम तक बादल रहने से धूप का असर कम रहा। शाम को जनपद से बाहरी क्षेत्रों में बूंदाबांदी की सूचनाएं भी मिली हैं।
Meteorological Department warns in winter season
डेमो पिक
इससे साफ है कि आने वाले दिनों में ठंड तेज होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिन में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। धूप का असर कम रहेगा। बादल के साथ कोहरा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meteorological Department warns in winter season
डेमो पिक
रविवार को दिन में हवा की रफ्तार में तीन किलोमीटर प्रति घंटे का इजाफा (5.4 किमी) हुआ है।  उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों से आने वाली हवा मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और अधिक ठंड का कारण बन रही हैं।
विज्ञापन
Meteorological Department warns in winter season
डेमो पिक
स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में 20 तारीख तक शीतलहर का असर रहने की संभावना है। इस बार ठंड सिर्फ जनवरी तक ही सीमित रहेगी। फरवरी से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। इसकी वजह बढ़ते प्रदूषण की वजह से जलवायु में होेने वाला परिवर्तन है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed