फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir weather: Despite slight rise in temperature freezing cold continues in Kashmir valley

जम्मू कश्मीर: तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद कश्मीर में जमा देने वाली ठंड, 17 तक शुष्क रहेगा मौसम

Tue, 13 Feb 2024 01:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 01:08 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। 18-20 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी/बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Jammu  Kashmir weather: Despite slight rise in temperature freezing cold continues in Kashmir valley
बीते दिनों बर्फबारी के बाद श्रीनगर का लाल चौक कुछ ऐसा दिखा था - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर में जमा देने वाली ठंड लगातार जारी है लेकिन अधिकांश स्थानों पर तापमान में वृद्धि देखी गई है और श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान पिछली रात के माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ गया है और साल के इस समय में यह जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान पिछली रात के माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कश्मीर के प्रवेश द्वार के लिए सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम था। उन्होंने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान पिछली रात के माइनस 7.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध रिसॉर्ट के लिए सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यह तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में पिछली रात के माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में पिछली रात के माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो उत्तरी कश्मीर में विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट के लिए तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था।


गौरतलब मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि 17 फरवरी तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर, 17 फरवरी तक शुष्क मौसम की उम्मीद है। 18-20 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी/बारिश की संभावना के साथ एक और बारिश की संभावना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed