फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Polo Ground, Football Tournament

Srinagar News: श्रीनगर पुलिस ने पोलो ग्राउंड में कराया फुटबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
Srinagar, Polo Ground, Football Tournament
श्रीनगर के पोलो ग्राउंड में फुटबॉल टूर्नामेंट। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्रीनगर। जिला पुलिस श्रीनगर ने युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोलो ग्राउंड के रग्बी प्लेफील्ड में सिविक एक्शन प्रोग्राम 2026-27 के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इसका आयोजन जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से किया गया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच वीरवार को डाउन टाउन हीरोज एफसी श्रीनगर और ओल्ड सिटी यूनाइटेड एफसी श्रीनगर के बीच खेला गया, जिसके साथ इस खेल आयोजन की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 3 नवंबर 2026 को खेला जाएगा और विजेता व उपविजेता टीमों को उनके प्रदर्शन के सम्मान में नकद पुरस्कार और ट्रॉफियों से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में एसपी सिटी नॉर्थ जोन श्रीनगर शौकत अहमद डार, डीवाईएसपी हेडक्वार्टर श्रीनगर सैयद स्लीत शाह, एसडीपीओ कोठीबाग यासिर कादिर और डीवाईएसपी डीएआर डीपीएल श्रीनगर नजीर अहमद तेली सहित जिला पुलिस श्रीनगर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed