फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Paddle Through Paradise, Cycle Race, Dal Lake

Srinagar News: चार साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग ने चलाया सेहत का पैडल

विज्ञापन
Srinagar, Paddle Through Paradise, Cycle Race, Dal Lake
श्रीनगर में डल किनारे पैडल थ्रू पैराडाइज के समापन पर विजेताओं को सम्मानित करते उपराज्यपाल। संवा
- पैडल थ्रू पैराडाइज में दिव्यांगों सहित चार हजार प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मिले 5.82 लाख के नकद पुरस्कार
विज्ञापन

अजीम यूसुफ
श्रीनगर। खूबसूरत डल झील के किनारे जब सेहत के पैडल चलाने की बारी आई तो चार साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक ने हिस्सा लिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस की प्रतिष्ठित साइकिल रेस पैडल थ्रू पैराडाइज में वीरवार को दिव्यांगों सहित करीब चार हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं पर इनामों की बारिश भी हुई और उन्हें 5.82 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए।
डल झील के किनारे वीरवार अलसुबह अलग ही नजारा था। बच्चे, किशोर, युवा, बुजुर्ग अपनी साइकिलों के साथ इकट्ठे हो रहे थे। शौकिया साइकिल चलाने वालों से लेकर प्रोफेशनल्स तक इसमें शामिल हुए। मौका था फिट इंडिया अभियान के तहत पैडल थ्रू पैराडाइज का। गोल्फ कोर्स के गेट से साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रतिभागियों के साथ इस रेस में आकर्षण का केंद्र बने वह छोटे बच्चे जिन्हें उनकी मां टॉय ट्राइसाइकिल पर लाई थी। अधिकारिक तौर पर सबसे छोटा प्रतिभागी महज चार साल से भी कम उम्र का था। दिव्यांगों ने भी व्हील चेयर पर दम दिखाया। गोल्फ कोर्स के गेट पर ही साइकिल रेस का समापन हुआ।
विज्ञापन

समापन के बाद एडीजीपी (आर्म्ड) नीतीश कुमार ने बताया कि इस साइकिल रेस के लिए 5,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से लगभग 4,000 प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया। इसमें 10 श्रेणियां तय की गई थीं। इनमें 17 वर्ष से अधिक आयु के सीनियर पुरुष (प्रोफेशनल साइकलिस्ट एवं एमटीबी साइकलिस्ट), सीनियर युवतियां (17 वर्ष से ऊपर), जूनियर बालक व बालिकाएं (17 वर्ष से कम), सब-जूनियर बालक व बालिकाएं (14 वर्ष से कम) तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के वेटरन पुरुष शामिल रहे। इसके अलावा दिव्यांग (विशेष रूप से सक्षम) महिला और पुरुष प्रतिभागियों के लिए व्हीलचेयर श्रेणी में भी दौड़ कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को कुल लगभग 5.82 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि और पदकों से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए एक विशेष लकी ड्रॉ भी निकाला गया जिसमें प्रथम तीन विजेताओं को साइकिल और अन्य को स्पोर्ट्स वॉच सहित कई आकर्षक उपहार दिए गए।

बारामुला के आदिल व श्रीनगर की रईसा ने मारी बाजी, बडगाम के धावकों का रहा दबदबा
गोल्फ कोर्स में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता की 41 किलोमीटर सीनियर पुरुष प्रोफेशनल साइकिलिस्ट श्रेणी में बारामुला के आदिल तेली ने पहला स्थान हासिल कर 50,000 का नकद पुरस्कार जीता। इसी श्रेणी में दूसरे स्थान पर बडगाम के वहीद अहमद गनई ने 30,000 रुपये और तीसरे स्थान पर बारामुला के आसिफ बशीर ने 20,000 रुपये जीते। वहीं 28 किमी सीनियर पुरुष (17 वर्ष से ऊपर) वर्ग में बडगाम के खिलाड़ियों ने क्लीन स्वीप किया। इसमें जहांगीर अहमद प्रथम (30,000 रुपये), इनायत रियाज पठान द्वितीय (25,000 रुपये) और तजम्मुल रशीद तृतीय (20,000 रुपये) रहे। सीनियर महिला वर्ग (24 किमी) में यमुना परवेज पहले स्थान पर रहीं जिनका पुरस्कार (30,000 रुपये) उनकी अनुपस्थिति में उनकी माता ने ग्रहण किया, जबकि श्रीनगर की फराह अहद दूसरे (25,000 रुपये) और राजबाग की ऐमन जान तीसरे स्थान (20,000 रुपये) पर रहीं।
20 किमी अंडर-17 बालिका वर्ग में नबीला खान ने 20,000 रुपये के साथ प्रथम, हरीम इशरत ने 15,000 रुपये के साथ द्वितीय और जकूरा की फबीता फारूक ने 10,000 रुपये के पुरस्कार साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग के बालक वर्ग में बडगाम के आकिब नूर ने बाजी मारते हुए पहला स्थान (20,000 रुपये), बडगाम के ही इखलाक हुसैन मीर ने दूसरा (15,000 रुपये) और साहिल मंजूर ने तीसरा स्थान (10,000 रुपये) हासिल किया। 13 किमी सब-जूनियर बालक (अंडर-14) श्रेणी में भी बडगाम के समीउल्लाह वानी 20,000 रुपये का पुरस्कार पाकर पहले, सब्जजार अशरफ दूसरे (15,000 रुपये), ताबिश तीसरे (10,000 रुपये), नासिर मोहिउद्दीन चौथे (5,000 रुपये) और मलिक जेहरान फारूक पांचवें स्थान (3,000 रुपये) पर रहे। वहीं 13 किमी सब-जूनियर बालिका वर्ग में श्रीनगर की रईसा जेहरा विजेता बनीं और उन्हें 20 हजार रुपये मिले, जबकि मुजम्मिल अमीन द्वितीय (15,000 रुपये), दिव्यांशी सिंह तृतीय (10,000 रुपये), सोपोर की सामिया सुहेल चतुर्थ (5,000 रुपये) और श्रीनगर की आसिया मुश्ताक पांचवें स्थान (3,000 रुपये) पर रहीं। 45 वर्ष से अधिक वेटरन पुरुष वर्ग (20 किमी) में श्रीनगर के डॉ. शेख तारिक पहले (15,000 रुपये), फहीम अली दूसरे (10,000 रुपये) और सज्जाद यूसुफ तीसरे स्थान (5,000 रुपये) पर रहे।

दो किमी दिव्यांग पुरुष वर्ग में हैदरपोरा के इरशाद मंजूर प्रथम (20,000 रुपये), रमीज राजा द्वितीय (15,000 रुपये), नौगाम के गौहर अहमद तृतीय (10,000 रुपये), श्रीनगर के मोहम्मद रफीक चतुर्थ (5,000 रुपये) और कुलगाम के सज्जाद अहमद पांचवें स्थान (3,000 रुपये) पर रहे। वहीं 2 किमी व्हीलचेयर महिला वर्ग में अवंतीपोरा की नुसरत रसूल ने प्रथम (20,000 रुपये), बडगाम की डॉ. इंशा बशीर ने द्वितीय (15,000 रुपये), फैका गुलजार ने तृतीय (10,000 रुपये), कुलगाम की यासमीना अख्तर ने चतुर्थ (5,000 रुपये) तथा श्रीनगर की नुसरत आरा ने पांचवां स्थान (3,000 रुपये) हासिल किया। पुरस्कार वितरण के उपरांत आयोजित लकी रैफल ड्रॉ में तीन विजेताओं को नई साइकिलें उपहार स्वरूप भेंट की गईं, जिसमें एक नन्हे विजेता को साइकिल मिलते देख पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed