फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   International Alumni Meat HBTU

एचबीटीयू एल्युमनाई मीट: एक साथ दौड़े हरकोर्टियंस, खूब हुई मस्ती

Mon, 26 Nov 2018 12:14 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
International Alumni Meat HBTU
इंटरनेशनल एल्युमनाई मीट एचबीटीयू - फोटो : शिवम वर्मा, एचबीटीयू
कानपुर हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में चल रही दो दिवसीय 14वीं इंटरनेशनल एल्युमनाई मीट के आखिरी दिन पूर्व छात्रों ने वर्तमान छात्रों के साथ दौड़ लगाई। सुबह बड़ी संख्या में सभी विश्वविद्यालय के वेस्ट कैंपस से मेन-कैंपस तक दौड़े। इस बीच छात्रों ने खूब मस्ती की। दोपहर में एल्युमनाई एसोसिएशन की आमसभा भी हुई। तय हुआ कि अगले साल से एल्युमनाई मीट में 10 साल पुराने छात्र भी शामिल हो सकेंगे। अभी तक 25 साल की अनिवार्यता थी।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव और आईपीएस बलराम उपाध्याय ने यूनिवर्सिटी के विकास में उनकी भूमिका की बात कही। इसके अलावा अध्ययनरत छात्रों को मेंटरशिप प्रदान करने के लिए एसोसिएशन में अलग-अलग सेल का गठन किया जाएगा। एसोसिएशन की तरफ से विश्वविद्यालय में रोबोटिक लैब तैयार करवाने की घोषणा भी की। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. ओंकार सिंह, प्रो. आरके त्रिवेदी, प्रो. कृष्णराज, प्रो. मनोज शुक्ला, प्रो. रचना अस्थाना, प्रो. आरआर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


1994 बैच की तरफ से दस लाख रुपये का हुआ ऐलान
यूनिवर्सिटी के 1994 बैच के छात्र और वेंचर कैटेलिस्ट के को-फाउंडर डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा ने संस्थान को दस लाख रुपये का फंड देने का एलान किया गया। उन्होंने कहा कि वह अपनी कंपनी के जरिए संस्थान में इंक्यूबेशन और इनोवेशन सेंटर को सुविधाओं से युक्त करने का काम भी करेंगे। डॉ. अपूर्व के मुताबिक छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही उद्यमिता में जाना चाहिए। यह समय ऐसा होता है, जब वह रिस्क ले सकते हैं और आगे भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सालभर होगा कार्यक्रम, स्टूडेंट से बनाएंगे संपर्क

International Alumni Meat HBTU
इंटरनेशनल एल्युमनाई मीट एचबीटीयू - फोटो : शिवम वर्मा, एचबीटीयू
कुलपति से की मुलाकात, दिए सुझाव
पहली बार एल्युमनाई मीट में कुलपति और पुरा छात्रों के बीच वन टू वन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में पुरा छात्रों ने कुलपति प्रो. एनबी सिंह से सीधे बातचीत की। विश्वविद्यालय के विकास के लिए कई सुझाव दिए। विवि की सभी सुविधाओं को डिजिटलाइज्ड कराने को कहा।

एसोसिएशन के सचिव बलराम उपाध्याय ने बताया कि अब सालभर कैंपस के छात्रों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम करेंगे। स्टूडेंट कनेक्ट प्रोग्राम के जरिए छात्रों को इंडस्ट्री से जोड़ेंगे और उन्हें प्लेसमेंट, ट्रेनिंग और हायर एजुकेशन में मदद देंगे। इसके अलावा अलग-अलग बैच के छात्रों का भी एल्युमनाई मीट होगा, ज्यादा छात्र जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed