फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News: himachal pradesh weather trees uprooted in shimla flood in kullu sainj road blocked

शिमला में घर पर गिरा पेड़, कुल्लू में नाले में बाढ़ आने से जाम में फंसे कई वाहन

Thu, 01 Aug 2019 02:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 01 Aug 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Shimla News: himachal pradesh weather trees uprooted in shimla flood in kullu sainj road blocked
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी बारिश जारी है। भूस्खलन होने से सूबे में 200 से ज्यादा सड़कें गुरुवार तक बंद रहीं। भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कई घरों और दुकानों में पानी जा घुसा जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


राजधानी शिमला के कसुम्पटी में एक घर पर पेड़ गिर गया। घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम शिमला को पेड़ काटने के लिए तीन बार शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब बरसात के मौसम में यह पेड़ लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं।

विज्ञापन

Shimla News: himachal pradesh weather trees uprooted in shimla flood in kullu sainj road blocked

कुल्लू में भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन हुआ है। जिले की करीब 15 सड़कों पर मलबा गिरने से यातायात अवरूद्ध हो गया है। गुरुवार को पागलनाला में बाढ़ आने से लारजी-सैंज मार्ग दो घंटे बंद रहा। सेब, नाशपाती और सेब की गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। नाले में मलबा आने से दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा जिसमें कई बसें और छोटे वाहन भी थे।

मूसलाधार बारिश से सेब तुड़ान भी प्रभावित हुआ है। वहीं हमीरपुर जिले के रंगस में धर्मशाला-शिमला नेशनल हाईवे पर पेड़ की बड़ी टहनी गिर गई जिससे यातायात कुछ देर के लिए अवरूद्ध हो गया। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ की टहनी को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed