{"_id":"61373ac48ebc3e887a34d987","slug":"cheating-was-done-on-the-pretext-of-giving-credit-card-reward-points-thousands-of-rupees-were-withdrawn-from-the-account-twice-by-sending-otp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट देने का झांसा देकर ठगी को दिया अंजाम, ओटीपी भेजकर दो बार में निकाले खाते से हजारों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट देने का झांसा देकर ठगी को दिया अंजाम, ओटीपी भेजकर दो बार में निकाले खाते से हजारों रुपये
Tue, 07 Sep 2021 04:23 PM IST
सोनिया चौहान
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सोनिया चौहान
Updated Tue, 07 Sep 2021 04:23 PM IST
सार
निहाल विहार में बैंककर्मी बनकर एक महिला ने एक युवक के खाते में सेंध लगा दी। आरोपी महिला ने रिवार्ड प्वाइंट देने का झांसा देकर पीड़ित के मोबाइल पर ओटीपी भेजा और ओटीपी नंबर बताते ही उसके खाते से हजारों रुपये निकल गए। आरोपी महिला ने दो बार ओटीपी भेजकर ठगी को अंजाम दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
निहाल विहार में एक युवक के साथ ठगी का मामला सामने आया है, बैंककर्मी बनकर एक महिला ने एक युवक के खाते में सेंध लगा दी। आरोपी महिला ने रिवार्ड प्वाइंट देने का झांसा देकर पीड़ित के मोबाइल पर ओटीपी भेजा और ओटीपी नंबर बताने को कहा। ओटीपी नंबर बताते ही उसके खाते से हजारों रुपये निकल गए। आरोपी महिला ने दो बार ओटीपी भेजकर इस ठगी को अंजाम दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
रिवार्ड प्वाइंट का दिया झांसा
गुरुग्राम के एक निजी कंपनी में काम करने वाला दीपक अध्यापक नगर नांगलोई में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। फोन करने वाली महिला ने बताया कि वह एबीआई क्रेडिड कार्ड विभाग से बात कर रही है। उसने दीपक से कहा कि उसके कार्ड पर तीन हजार का रिवार्ड प्वाइंट आया है। जिसे वह उसके क्रेडिट कार्ड के खाते में भेज रही है। उस समय दीपक को कुछ समझ नही आया।
गलत ओटीपी बता दो बार भेजा मैसेज
उसके बाद महिला ने उससे उम्र सहित अन्य चीजे पूछी और कहा कि उसके पास एक ओटीपी नंबर आएगा, जिसे उसे बताना है। दीपक ने कुछ सोचे समझे बिना छह अंक के ओटीपी नंबर आते ही उसे बता दिया। इसकी जानकारी देते ही उसके खाते से 49578 रुपये कट गए। इस पर महिला ने कहा कि उसने गलत ओटीपी नंबर बता दिया है। एक बार वह फिर से ओटीपी नंबर भेज रही है। ओटीपी आते ही दीपक ने उसे दोबारा बताया। ओटीपी नंबर बताते ही उसके खाते से 34401 रुपये कट गए। मैसेज देखने के बाद दीपक को ठगी का एहसास हुआ और उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश कर रही है।