फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lalu Yadav, Tejashwi Yadav not attending bharat jodo yatra with rahul gandhi in bihar aurangabad

Rahul Gandhi : विपक्षी एकता में क्या चल रहा आखिर? राहुल गांधी के साथ लालू यादव, तेजस्वी यादव, दीपांकर भी नहीं

Thu, 15 Feb 2024 03:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 15 Feb 2024 03:51 PM IST
सार

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ने के लिए न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में हैं। जनवरी अंत में आए थे, तो बिहार में सरकार बदल रही थी। अब सब शांत है। फिर भी, किसी-न-किसी बहाने उनकी यात्रा से दूसरे दलों ने दूरी बना ली है। 

विज्ञापन
Bihar News : Lalu Yadav, Tejashwi Yadav not attending bharat jodo yatra with rahul gandhi in bihar aurangabad
राहुल गांधी के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे इंडी गठबंधन के सहयोगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दल मिल रहे, दिल नहीं। घर में मीट पार्टी हुई, फिर भी नहीं। कई मीटिंग कर ली, फिर भी नहीं। नीतीश कुमार जैसे अहम किरदार टूटकर टूट निकल गए, फिर भी नहीं। यह लाइनें मजबूरी में लिखनी पड़ रही, क्योंकि हकीकत सामने है। जनवरी के अंत में जब बिहार में तुरंत राजनीतिक उलटपलट हुआ था, तब कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में राज्य के पहले दौरे पर आए थे। तब की बात अलग थी, अब शांति है। फिर भी, उनकी यात्रा में न्यौते के बावजूद लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य जैसे नेता नहीं पहुंच रहे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


नीतीश-लालू-तेजस्वी को बुलावा था
राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव को विशेष रूप से बुलावा मिला था। ऐसे ही वामपंथी बड़े नेताओं को भी विपक्षी एकता दिखाने के लिए न्याय यात्रा में साथ होना था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इन सभी को न्यौता दिए जाने की बात कही थी, लेकिन आने की गारंटी का सवाल टाल गए थे। बिहार में 23 जून को विपक्षी एकता की पहली बैठक बुलाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले महीने की 28 तारीख को नाटकीय घटनाक्रम के बाद महागठबंधन तोड़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सीएम बन गए। इसलिए, अब उनके जाने की बात तो थी नहीं। ऐसे में विपक्षी एकता की ताकत दिखाने के लिए लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और बिहार में मौजूद रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य की मौजूदगी से अच्छा संदेश जा सकता था। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह अभी जरूरी भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं जाने वालों ने यह बहाना बनाया
इस कार्यक्रम में इंडी गठबंधन के सहयोगी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव और भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के नहीं पहुंचने की अलग-अलग वजह बताई गई। लालू और तेजस्वी यादव के बारे में कहा गया कि दोनों नेता राजद की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए मनोज झा और संजय यादव के साथ विधानसभा गए थे। इसलिए औरंगाबाद नहीं जा पाए। वहीं दीपांकर भट्टाचार्य ने अपने विधायक मनोज मंजिल को उम्रकैद की सजा मिलने के अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। हालांकि, सूत्र बता रहे हैं राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के कारण दीपांकर नाराज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed