{"_id":"5ed908e58ebc3e907664bf2e","slug":"40-migrants-found-corona-positive-number-of-infected-crosses-247-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur Corona Update: दो सगे भाई और एक दंपती समेत 40 मिले कोरोना पॉजिटिव, 34 में कोई लक्षण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur Corona Update: दो सगे भाई और एक दंपती समेत 40 मिले कोरोना पॉजिटिव, 34 में कोई लक्षण नहीं
Fri, 05 Jun 2020 10:52 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
जौनपुर जिले में गुरुवार को फिर एक साथ कोरोना के 40 नए केस सामनेे आए। इसमें 39 प्रवासी हैं, जबकि एक जलालपुर ब्लाक की आशा संगिनी है। मुंबई से आया उसका पति पहले ही कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है। पीड़ितों में केराकत के भैंसा गांव निवासी दो सगे भाई और गुरैनी के पति-पत्नी भी शामिल हैं। दोनों मुंबई से आए हैं।
विज्ञापन
एक साथ 40 मरीज मिलने के साथ ही जिले में कोरोना के कुल केस का आंकड़ा 247 हो गया। इसमें तीन मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 111 स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 133 हो गई है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सूची में सर्वाधिक दस मरीज सोंधी ब्लाक के हैं। इसके अलावा केराकत और करंजाकला से 5-5, जलालपुर से 4, महराजगंज, बदलापुर से 3-3, मछलीशहर, सुईथाकला ब्लाक के 2-2 मरीज हैं। डोभी, बक्शा, सिकरारा, मड़ियाहूं, मुंगराबादशाहपुर से भी 1-1 मरीज पाए गए हैं। खास बात यह कि 34 मरीजों में कोरोना का कोई लक्षण स्पष्ट नहीं था।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
उन्हें रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी हुई है। अधिकांश लोग होम क्वारंटीन में रखे गए थे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 173 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 40 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शेष 137 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी मरीजों को पूर्वांचल विवि में बने कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है।
पूर्व में भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि आज 416 नए सैंपल लिए गए। अब तक कुल 6004 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 4096 की रिपोर्ट आ चुकी है। 1908 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। उन्होंने बताया कि कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों में से 220 मुंबई से आए लोग हैं। इसके अलावा सात गुजरात और 12 मरीज दिल्ली-एनसीआर से लौटे हैं।
पूर्व में भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि आज 416 नए सैंपल लिए गए। अब तक कुल 6004 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 4096 की रिपोर्ट आ चुकी है। 1908 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। उन्होंने बताया कि कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों में से 220 मुंबई से आए लोग हैं। इसके अलावा सात गुजरात और 12 मरीज दिल्ली-एनसीआर से लौटे हैं।