कश्मीर घाटी में बड़ी साजिश होने की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा ने कहा है कि कश्मीर घाटी में 250-300 आतंकी सक्रिय हैं। इसके साथ ही लगातार घुसपैठ की कोशिशें जारी हैं जो घाटी में शांति बहाली की प्रक्रिया में बाधा पहुंचा सकती हैं। यह चिंता का विषय है। फिलहाल घाटी में घटनाओं में कमी आई है।
इस वजह से मौजूदा स्थितियों को देखते हुए अगले दो तीन महीनों का रोडमैप तैयार करना होगा। वह एसकेआईसीसी में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में घाटी के हालात की जानकारी दे रहे थे।
बैठक में उन्होंने कहा कि घाटी में सामान्य हालात की बहाली सुरक्षा बलों की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। एक बार जब हालात सामान्य हो जाएंगे तो फिर इसके बिगड़ने के कोई उम्मीद नहीं रहेगी। पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ अभियान जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि घाटी में हिंसा तथा प्रदर्शनों में जुलाई की तुलना में 90 फीसदी की कमी आई है।
महबूबा मुफ्ती ने पुलिस की सराहना की
इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिंसा के दौरान पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने स्थिति को संभालने में ज्यादा से ज्यादा संयम बरता, ताकि घाटी में सामान्य स्थिति की बहाली हो सके। वर्तमान संकट का सबसे खराब दौर गुजर चुका है।
इन चार महीनों में उन्होंने कभी किसी डीसी या पुलिस अफसर की शिकायत नहीं सुनीं। जब खराब दौर खत्म हो चुका है तो उसके दुष्परिणामों को नए सिरे से हल करना होगा। उन्होंने घाटी में नशे की बढ़ती लत के प्रति कहा कि दक्षिणी तथा उत्तरी कश्मीर में ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर स्थापित करने की जरूरत है, ताकि युवाओं को उचित लाभ मिल सके।