फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   president of india will visit SRHU dehradun

दूनः SRHU के पहले दीक्षांत समारोह में आएंगे राष्ट्रपति

Thu, 17 Mar 2016 01:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Mar 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
president of india will visit SRHU dehradun
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : PTI

महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी एक अप्रैल को जॉलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) आएंगे।

विज्ञापन


एसआरएचयू के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रपति के आने की औपचारिक पुष्टि कर दी गई है। कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ. केके पॉल अध्यक्षता करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री हरीश रावत बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी एक अप्रैल को पहला दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शिरकत करने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय में हलचल बढ़ गई है। डॉ. धस्माना ने कहा कि राष्ट्रपति का दीक्षांत समारोह में शिरकत करना उनके और छात्र-छात्राओं सहित एसआरएचयू के लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के लिए एक अप्रैल ऐतिहासिक पल होगा। दीक्षांत समारोह को यादगार और सफ ल बनाने के लिए यूनिवर्सिटी में कई सदस्यों की एक समिति गठित की गई है, जिसने काम भी शुरू कर दिया है। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति सहित कई वीवीआईपी का पहुंचना प्रस्तावित है।


समारोह में 288 डिग्री और डिप्लोमा वितरित किए जाएंगे। इसमें मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग, मैनेजमेंट व इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 29 टॉपर स्टूडेंटों को एकेडमिक अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed