फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Special Shramik trains will now run from Old Delhi Railway Station, 3 trains for Bihar Bhagalpur Darbhanga and Barauni will run today

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी अब विशेष श्रमिक ट्रेनें, आज बिहार जाएंगी तीन ट्रेन

Wed, 13 May 2020 12:41 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 13 May 2020 12:41 PM IST
सार

  • श्रमिक स्पेशल ट्रेनें अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी
  • बिहार के भागलपुर, दरभंगा और बरौनी के लिए आज 3 ट्रेनें चलेंगी
  • रोजाना 100 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का सुझाव

विज्ञापन
Special Shramik trains will now run from Old Delhi Railway Station, 3 trains for Bihar Bhagalpur Darbhanga and Barauni will run today
श्रमिक स्पेशल ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विशेष श्रमिक ट्रेनें अब पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी। रेलवे अधिकारी ने बताया कि बिहार के भागलपुर, दरभंगा और बरौनी के लिए आज तीन ट्रेनें चलेंगी। बता दें कि इससे पहले तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार से विशेष श्रमिक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। 

विज्ञापन


रेलवे ने एक मई से अब तक 602 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई हैं और लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लगभग सात लाख प्रवासियों को उनके घर पहुंचाया है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि श्रमिकों को तेजी से घर पहुंचाने के वास्ते रेलवे अब प्रतिदिन सौ श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन पर चढ़ने से पहले यात्रियों की पूरी जांच की गई। यात्रा के दौरान यात्रियों को मुफ्त भोजन और पानी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में किसी भी स्टेशन पर इन ट्रेनों के रुकने की योजना नहीं थी लेकिन सोमवार को रेलवे ने घोषणा की कि गंतव्य राज्यों में अधिकतम तीन स्टेशनों पर रुकने की अनुमति दी जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकारों के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया।

 

पहली ट्रेन दिल्ली पहुंची, यात्रियों के सामने आगे की यात्रा के लिए वाहन मिलने का संकट
वहीं देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को लाने के लिए रेल सेवा शुरू होने के बाद बुधवार को नई दिल्ली पहुंची पहली ट्रेन से गुजरात और राजस्थान से सैकड़ों यात्री यहां पहुंचे और आगे की यात्रा के लिए स्टेशन के बाहर परिवहन के साधन तलाशते नजर आए। ट्रेन मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे अहमदाबाद से रवाना हुई और सुबह आठ बजे नयी दिल्ली पहुंची।


भारतीय रेलवे ने 12 मई से ऐसी यात्री ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की। कोरोना वायरस के कारण लगाए लॉकडाउन के कारण हफ्तों से ये सेवाएं बंद चल रही थीं।कई यात्री रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े रहे जबकि कुछ स्थानीय कैब चालकों को विभिन्न राज्यों में उनके घरों तक ले जाने के लिए मनाने की कोशिश करते दिखे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed