फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan: vasundhra hit congress,asked- why manmohan n sonia were mum on nirbhaya case

वसुंधरा ने काग्रेस को लिया आड़े हाथ,पूछा-निर्भया कांड में सोनिया और मनमोहन 7 दिन चुप क्यों बैठे?

Sat, 01 Sep 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
rajasthan: vasundhra hit congress,asked- why manmohan n sonia were mum on nirbhaya case
वसुंधरा राजे
राजास्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गौरव यात्रा कर रही हैं। इस यात्रा में वसुंधरा कांग्रेस को नाकाम साबित करने के लिए क्षेत्रिय नेताओं के साथ शीर्ष नेताओं को भी सवालों के घेरे में ले रही हैं। जालोर जिले के जसवंतपुरा, बागरा व बिशनगढ़ में जनसभा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और निर्भया कांड को लेकर तत्कालीन प्रधानंमत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की निंदा की।
विज्ञापन


कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड का जिक्र किया।महिलाओं की सुरक्षा पर बोलते हुए राजे ने पूछा कि गौरव यात्रा के बारे में सवाल करने वाले पहले ये जवाब दें कि साल 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया कांड के दौरान देश में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन सात दिन तक यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह चुप क्यों बैठे थे।
विज्ञापन


पूरे देश में आक्रोश था और आम जनता सड़कों पर न्याय की मांग कर रही थी। देश में बेटियों की सुरक्षा के लिए अपने आप को सबसे बेहतर बताने वाली कांग्रेस पार्टी ने किया क्या है।राजे ने कहा कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध करने वालों को फांसी की सजा दिलाने के लिए भाजपा सरकार ने देश की अदालतों को सशक्त किया है, बेटियों की सुरक्षा हमारी पार्टी की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  

कांग्रेस ने निर्भया कांड में चुप्पी किस कारण साधी थी इसका जवाब जनता को चाहिए, जबकि वे भी इस कार्य को कर सकते थे। हमने 12 साल तक की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के अपराध की सजा फांसी तय कर दी जिससे हमारी बच्चियां सुरक्षित रह सकें। कांग्रेस महिलाओं के प्रति गंभीर नहीं थी इसी वजह से देश की जनता ने इन्हे सत्ता से उखाड़ फेंका और वापसी की कोई उम्मीद भी नहीं।



 मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जिले में जसवंतपुरा, बागरा व बिशनगढ़ में जनसभाएं की। इस दौरान कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया और कई योजना के शिलान्यास किए। जसवंतपुरा में जनसभा से पहले सुंधामाता मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम तय था जो खराब मौसम की वजह से नहीं हो सका।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed