फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rajasthan-Chhattisgarh: coal row will be resolved soon, Rahul Gandhi will meet ashok gehlot and bhupesh baghel

Rajasthan-Chhattisgarh: जल्द सुलझ सकता है कोयला ब्लॉक का मुद्दा, राज्यों के मुख्यमंत्री से मिलेंगे राहुल गांधी

Mon, 28 Feb 2022 10:10 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 28 Feb 2022 10:10 PM IST
सार

राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के बीच कोयला ब्लॉक को लेकर चल रहा खींचतान जल्द सुलझ सकता है। अगले कुछ दिनों में राहुल गांधी दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। रविवार को भी राहुल गांधी ने अपने निवास पर दोनों मुख्यमंत्री से बात की। 
 

विज्ञापन
Rajasthan-Chhattisgarh: coal row will be resolved soon, Rahul Gandhi will meet ashok gehlot and bhupesh baghel
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के बीच कोयला ब्लॉक को लेकर चल रहा खींचतान जल्द सुलझ सकता है। अगले कुछ दिनों में राहुल गांधी दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को राहुल गांधी ने इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए अपने निवास पर अशोक गहलोत और भूपेश बघेल से चर्चा की थी।

विज्ञापन


राजस्थान कोयले की आपूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ में परसा कोयला ब्लॉक के आवंटन की मांग कर रहा है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ ने क्षेत्र के आदिवासियों की चिंताओं को उठाया है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों ही छत्तीसगढ़ की चिंता से अवगत हैं और पार्टी नेतृत्व अगले कुछ दिनों में इसके समाधान निकालने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर गहलोत पहले ही सोनिया गांधी को पत्र लिख चुके हैं, जिसमें गर्मी के मौसम से पहले राजस्थान में बिजली संयंत्रों के लिए कोयला खनन के लिए मंजूरी में तेजी लाने के लिए उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने कहा था कि छत्तीसगढ़ कोयला ब्लॉक से कोयला अनुपलब्धा की स्थिति में राजस्थान को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। जोकि आने वाले चुनाव में पार्टी की छवि के लिए अच्छा नहीं होगा। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को राजस्थान की तर्ज पर लागू करने को लेकर चर्चा की थी। गांधी चाहते हैं कि राजस्थान मॉडल अन्य कांग्रस शासित राज्यों में भी लागू किया जाए, लेकिन छत्तीसगढ़ ने अपने खराब वित्तीय स्वास्थ्य के कारण अपनी चिंता व्यक्त की।


सूत्रों के अनुसार दोनों मुख्यमंत्रियों ने गांधी के साथ बैठक में उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव और अगले साल अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर पार्टी की संभावनाओं पर भी चर्चा की। साथ ही गांधी ने छत्तीसगढ़ में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के बारे में चर्चा की। इस दौरान बघेल ने स्थानीय नेताओं को राज्य सभा में नामित करने के लिए दबाव डाला। बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में दो रिक्तियां हैं, जिन्हें भरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed