फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Navjot Singh Sidhu says the watchman dog also a thief on Rafael issue

राफेल मुद्दे पर बोले सिद्धू- चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया है

Sun, 02 Dec 2018 06:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Sun, 02 Dec 2018 06:29 AM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu says the watchman dog also a thief on Rafael issue
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
अक्सर भावनाओं में बह कर बेकाबू हो जाने वाले पंजाब के मंत्री व कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। सिद्धू ने राफेल डील का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने मतदाताओं से कहा कि ऐसा छक्का मारो कि वसुंधरा राजे और भाजपा राजस्थान से बाहर हो जाए। सिद्धू ने शनिवार को राजस्थान के अलवर और भरतपुर में सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि 500 करोड़ रुपये का विमान 600 करोड़ में कैसे खरीदा गया और 1100 करोड़ रुपये किसकी जेब में डाले गए, ये अंतर की बात है। 
विज्ञापन


चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया है। सिद्धू ने कहा कि मेड इन इंडिया का नारा देने वाले बुलेट ट्रेन जापान से और बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति चीन से लेकर आए हैं। यहां बेरोजगारों को पकौड़े बनाने की सलाह दे रहे हैं। चुनाव नहीं ये किसान की जंग है। सरकार 78 लाख टन में से केवल चार लाख टन अनाज उठा पाई है। भाजपा ने सिर्फ महंगाई बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed