फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM Shivraj Singh said I will revolve around Govardhan Parvat after the corona virus crisis ends

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह बोले- कोरोना वायरस संकट समाप्त होने पर करूंगा गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा

Sun, 05 Apr 2020 01:12 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 05 Apr 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
MP CM Shivraj Singh said I will revolve around Govardhan Parvat after the corona virus crisis ends
पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस संकट समाप्त होने पर वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करेंगे। चौहान ने कहा कि कोरोना संकट समाप्त होने पर मैं स्वयं 'गिरिराज जी की परिक्रमा' करने जाऊंगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गोवर्धन और इसके आसपास के क्षेत्र को ब्रज भूमि भी कहा जाता है। यह भगवान श्री कृष्ण की लीलास्थली है। यहीं पर भगवान श्री कृष्ण ने द्वापर युग में ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाया था। गोवर्धन पर्वत को भक्तजन गिरिराज जी भी कहते हैं।
विज्ञापन


चौहान ने जनता से अपील की है कि कोविड-19 महामारी के दौरान लोग मृत्युभोज एवं विवाह सहित आदि का आयोजन न करें। चौहान ने शनिवार रात को दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक करके उनसे आग्रह किया गया है कि प्रदेश में आगामी त्यौहार घर पर ही रहकर मनाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर समुदाय अथवा धर्म के लोग कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों में सहयोग कर रहे हैं तथा पिछले त्यौहार भी उन्होंने घर पर रहकर ही मनाए हैं।

चौहान ने कहा कि मुरैना में संक्रमण फैलने का कारण दुबई से आए एक परिवार द्वारा वहां मृत्युभोज का आयोजन किया जाना था। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि इस संकट की घड़ी में लोग मृत्युभोज, विवाह आदि का आयोजन न करें।

मालूम हो कि कोरोना वायरस संक्रमित 45 वर्षीय व्यक्ति विदेश यात्रा पर दुबई गया था और वह बंद लागू होने से पहले मुरैना वापस लौट आया था। वापस आने के बाद उसने अपनी विदेश यात्रा की जानकारी नहीं दी थी।


इसी दौरान इस व्यक्ति के किसी परिजन की किसी अन्य बीमारी से मौत हो गई थी, जिसके मृत्युभोज में कई लोग शामिल हुए थे। इस व्यक्ति के संपर्क में आने से उसकी पत्नी सहित 11 लोग मुरैना में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए और वायरस इलाके में तेजी से फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed