फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Former finance minister of Madhya Pradesh Tarun Bhanots bungalow sealed in Bhopal

दोबारा सील हुआ मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री भनोट का बंगला, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को हुआ है आवंटित

Thu, 11 Jun 2020 12:03 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 11 Jun 2020 12:03 PM IST
सार

वित्त मंत्री रहते भनोट ने इस बंगले में सरकारी खर्च पर बहुत अधिक निर्माण कार्य कराए थे।

विज्ञापन
Former finance minister of Madhya Pradesh Tarun Bhanots bungalow sealed in Bhopal
तरूण भनोट के बंगले को सील करते कर्मचारी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

कोरोना संक्रमण और उपचुनाव की तैयारियों के बीच मध्यप्रदेश में बंगला राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट का बंगला सील कर दिया है। राज्य संपदा संचालनालय ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए बी-16 चार मंजिला बंगले को सील किया। सूबे में सरकार बनने के बाद यह आवास भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को आवंटित किया जा चुका है।

विज्ञापन


इससे पहले गृह विभाग ने बंगले खाली करने के लिए 21 पूर्व मंत्रियों को नोटिस दिए थे, लेकिन भनोट समेत कुछ पूर्व मंत्रियों ने बंगला खाली नहीं किया था। पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर 74 बंगले में नया बंगला आवंटित करने की मांग की है। उन्होंने सीएम को लिखा है कि मेरे बंगले में जो सामान है उसको शिफ्ट करने के लिए दूसरा बंगला आवंटित किया जाए ताकि मैं जल्द से जल्द बंगला खाली कर सकूं। इसके बाद अब संपदा संचालनालय ने यह कार्रवाई की, इससे पहले भी पीडब्ल्यूडी ने सीलिंग की थी, लेकिन बाद में खोल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed