{"_id":"5aed8e004f1c1b86098b868d","slug":"fire-broke-out-in-the-engine-of-the-khajuraho-udaipur-freight-train-in-harpalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग, चलती ट्रेन से यात्रियों ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग, चलती ट्रेन से यात्रियों ने लगाई छलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 05 May 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के कारण यात्रियों में इतना भय पैदा हो गया कि वह चलती ट्रेन से ही छलांग लगाने लगे। घटना मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर स्टेशन के पास की है।
यह ट्रेन खजुराहो से उदयपुर जा रही थी। ट्रेन में आग लगते ही डिब्बों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। घटना के कारण झांसी-मानिकपुर रेल मार्ग ठप्प हो गया है। रेलवे अधिकारी और रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जहां वह आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं ट्रेन को भी लगभग ढाई घंटे बाद रवाना कर दिया गया है। बता दें कि खजुराहो से चलकर उदयपुर तक जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन शनिवार सुबह लगभग 11 बजे महोबा से निकली थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जहां तक उम्मीद है वायरिंग की समस्या के चलते आग लगी होगी।