{"_id":"5adadfdc4f1c1b60098b5bba","slug":"relative-rape-and-killed-a-minor-in-madhya-pradeshs-aerodrum","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटों में दो बार शर्मसार हुआ मध्य प्रदेश, मासूम का रेप करके 10 फीट ऊंचाई से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटों में दो बार शर्मसार हुआ मध्य प्रदेश, मासूम का रेप करके 10 फीट ऊंचाई से फेंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में दो बार शर्मसार कर देने वाली वारदातों को अंजाम दिया गया है। पहली वारदात 4 महीने की बच्ची के साथ ऐतिहासिक स्थल राजवाड़ा में हुई, वहीं दूसरी वारदात एरोड्रम इलाके में हुई। दोनों ही वारदातों में बच्चियों के साथ दुष्कर्म को रिश्तेदार ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
एरोड्रम इलाके की वारदात में सिरफिरे ने रेप के बाद बच्ची को 10 फीट ऊंचाई से फेंककर जान से मार दिया। आरोपी का नाम नवीन (25) है और उसने अपना गुनाह कबूल लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अक्सर नशे में रहता था और वारदात के दिन भी नशे की हालत में बच्ची की मां के पास पहुंचा। नवीन का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था और उस दिन वो बच्ची की मां से समझौते की मांग लेकर उसके पास पहुंचा था। लेकिन मां ने उसे पीटकर वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
बौखलाए नवीन ने फिर नशा किया और देर रात दोबारा बच्ची और उसकी मां के पास पहुंचा। यहां से मासूम को अगवा करने के बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसने पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए बच्ची को 10 फीट की ऊंचाई से फेंककर खत्म कर दिया।
विज्ञापन
सबूत मिटाने की कोशिश में नवीन ने हाथ धोए और फिर शराब पीने लग गया। डीआईजी ने कहा कि मामले की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जिसमें एसपी, एएसपी और सीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल किए गए हैं। 15 दिनों की जांच के बाद रिपोर्ट फास्ट ट्रैक कोर्ट के सामने पेश की जाएगी।
कई बार पार की गईं हैवानियत की हदें
एक घटना 12 दिसंबर 2017 की है, जब एक किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने बताया कि पिता करीब 10 साल से उसका रेप कर रहा है। साल 2014 में एक किशौरी ने चौकीदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
पीड़िता ने बताया कि 40 साल का चौकीदार पानी पिलाने के बहाने कमरे में ले गया और फिर उसका रेप किया। 2014 में छह साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घर में माता-पिता के साथ सो रही बच्ची को वह उठाकर बाहर लाया और दुष्कर्म किया।
