फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Rape for 7 years with the girl by making obscene videos in basti

शादी के लिए परिजन ढूंढ रहे थे लड़का, अचानक हुआ ऐसा खुलासा पैरों तले खिसक गई जमीन

Sat, 23 Dec 2017 09:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 23 Dec 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
Rape for 7 years with the girl by making obscene videos in basti
फाइल फोटो
परिजन अपनी बेटी के लिए वर की तलाश कर रहे थे। अचानक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा हुए कि पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की है। पैकोलिया के एक गांव की नाबालिग के साथ वीडियो बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब पीड़िता के परिवारवाले उसकी शादी के लिए वर ढूंढने लगे। 
विज्ञापन


पढ़ें:- शादी को बचाने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला से किया रेप

जानकारी पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। पीड़िता के अनुसार, वह 2010 में क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। अगस्त में परीक्षा फार्म में फोटो लगाने के लिए वह लालपुर इलाके के एक स्टूडियो में फोटो खिंचवाने और मार्कशीट की फोटो कॉपी कराने गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दुकानदार लवकुश ने उसे चाय में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया। बेसुध होने पर दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। बदनामी के डर से वह चुप रही। 

Rape for 7 years with the girl by making obscene videos in basti
Gang-rape
परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो दोनों पक्षों में सुलहनामा हुआ और उससे सुलहनामे पर जबरन हस्ताक्षर करा लिया गया। इस बाबत थाना प्रभारी अवधेशराज सिंह ने बताया कि आरोपी शादी में दखल दे रहे थे। 

तहरीर के आधार पर आरोपी लवकुश, उसके भाई डब्लू, पिता त्रियुगी नरायन, रत्नेश के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed