फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Godman raped a woman in Pune

शादी को बचाने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला से किया रेप

Mon, 29 Aug 2016 11:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
Godman raped a woman in Pune

पुणे में 51 साल के तांत्रिक बाबा ने एक महिला से झूठे वादे कर उसका रेप किया है। यरवदा के रहने वाले तांत्रिक रफीक अहमद शाह बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुणे से 70 किलोमीटर दूर कुटवालवादी दरगाह में तांत्रिक हर  गुरुवार और शुक्रवार लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए अपना कैंप लगाता है।

विज्ञापन


पुणे मिरर के अनुसार तांत्रिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केज दर्ज कर लिया गया है। साथ ही तांत्रिक को 1 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला तांत्रिक के पास अपनी समस्या लेकर पहली बार 2014 में आई थी।
विज्ञापन


महिला की शादी 2006 में हुई लेकिन उसकी शादी-शुदा जिंदगी में परेशानियां आने लगी जिन्हें दूर करने के लिए महिला तांत्रिक के पास गई। महिला ने कहा, 'मैं तांत्रिक के पास अपने पति के साथ आ रही गलतफहमियों को दूर करने के लिए आई थी। उसने मुझे एक ताबिज और पानी दिया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के बेटे के सामने ही किया उसका रेप

Godman raped a woman in Pune
रेप - फोटो : DEMO Pics

दरअसल पीड़िता के पिता भी काफी समय से तांत्रिक को जानते थे। इस बीच मई 2015 में  तांत्रिक ने पीड़िता के परिवार को उसके घर में रुकने के लिए मना लिया। पीड़िता के माता-पिता दो दिन बाद वहां से चले गए और अब घर में बीवी-बच्चे और पीड़िता घर में अकेले रह गए।

पीड़िता ने बताया,  'जब तांत्रिक की पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे तब उसने उसका रेप किया और किसी को न बताने की धमकी दी। साथ ही तांत्रिक ने मेरे बेटे के सामने भी मेरा रेप किया।' पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पीड़िता के परिजनों का विश्वास जीत रखा था और वह परिवार के सामने पीड़िता के साथ अपनी बेटी जैसा व्यवहार करता था।

पति-पत्नी में झूठे लेटर भेज बनवाता था गलफहमी

Godman raped a woman in Pune
महिला से गैंगरेप

इतना ही नहीं तांत्रिक ने परिवार को राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घूमने के लिए जाया करता था। महिला ने अपने साथ हुए दर्दनाक हादसे का खुलासा तब किया जब तांत्रिक वह उसके भाई को उससे  शादी के लिए मना रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार केस में यह भी सामने आया कि तांत्रिक पीड़िता और उसके पति को झूठे लेटर भी भेजता था ताकि दोनों में गलतफहमी हो जाए और इन पत्रों में दोनों के रिश्ते में आग में घी का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed