{"_id":"594b566a4f1c1b44738b46ab","slug":"police-officer-asks-rape-survivor-for-sex-to-arrest-her-rapists","type":"story","status":"publish","title_hn":" मदद के लिए थाने पहुंची रेप पीड़िता के सामने पुलिसवाले ने रखी शर्मनाक शर्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदद के लिए थाने पहुंची रेप पीड़िता के सामने पुलिसवाले ने रखी शर्मनाक शर्त
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा सवालों में घिरे रहने वाले यूपी को एक बार फिर ऐसी हरकत से शर्मसार होना पड़ा है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। ऐसा करने वाला कोई आरोपी नहीं बल्कि कानून और लोगों की हिफाजत करने वाला खुद एक पुलिसकर्मी है।
विज्ञापन
दरअसल, यूपी के रामपुर में जब एक रेप पीड़िता अपनी शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची तो उसने मदद की बजाय पुलिस अधिकारी ने उसके आगे शर्मनाक शर्त रख दी। ये शर्त पीड़िता के लिए किसी सजा से कम नहीं थी। महिला ने बताया कि उससे रेप करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उसकी जान को खतरा है। रेप पीड़िता ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी ने महिला से कहा अगर मदद चाहिए तो उसे उसके साथ संबंध बनाना होगा। महिला ने जब बात मानने से इनकार किया तो दरोगा जयप्रकाश सिंह ने उसके खिलाफ केस दर्ज करने की धमकी दे डाली। कोई रास्ता न बचने पर महिला वहां से वापस चली आई। कुछ दिनों बाद महिला एक बार फिर दरोगा के पास पहुंची, लेकिन इस बार वह पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी।
विज्ञापन
महिला ने दरोगा से साथ अपनी बातचीत रिकॉर्ड कर ली। पीड़िता रिकॉर्ड की बातचीत के साथ बुधवार को एसपी के पास पहुंची। मामले में संज्ञान लेते हुए एसपी ने दरोगा के खिलाफ जांच के आदेश दिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ दो युवकों ने मिलकर 12 फरवरी को गैंगरेप किया था। महिला अपने एक रिश्तेदार से मिलने उनके घर गई थी। वहां से वापस लौटते हुए दोनों युवकों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया और महिला को अकेला पा कर दोनों ने बंदूक की नोक पर उसके साथ रेप किया।