फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two brothers gang raped cousin sister in sultanpuri of delhi, arrested

आधी रात को बहनों के कमरे में घुसे भाई और एक को बंदूक दिखा दूसरी से किया गैंगरेप

Wed, 21 Jun 2017 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Jun 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
two brothers gang raped cousin sister in sultanpuri of delhi, arrested

सुल्तानपुरी इलाके में छोटी बहन की कनपटी पर तमंचा रखकर 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप करने के दोनों आरोपियों को अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं और पीड़िता की सगी बुआ के लड़के हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ. जी राम गोपाल नायक ने बताया कि पिछले दिनों सपना (17) (बदला हुआ नाम) मुरादाबाद से दिल्ली अपने नाना के घर शादी में सुल्तानपुरी आई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद सभी रिश्तेदार वापस चले गए, लेकिन पीड़िता अपने परिवार के साथ स्कूल की छुट्टियां होने के कारण नाना के घर रुक गई। इधर, छह जून को पीड़िता के मौसा की तब‌ियत खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने तबीयत बिगडने पर दो दिन बाद मां को बताया

two brothers gang raped cousin sister in sultanpuri of delhi, arrested

घर पर सपना और उसकी छोटी बहन ही रह गई थी। देर रात तिमारपुर निवासी सपना की बुआ के लड़के भारत और गुंजन घर पहुंचे। रात को दोनों वहीं रुक गए। सपना का आरोप है कि देर रात दोनों ने छोटी बहन की कनपटी पर तमंचा रखकर उसके साथ गैंगरेप किया।

बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने तबीयत बिगडने पर दो दिन बाद मां को बताया तो वारदात का खुलासा हुआ। मामले की सूचना नौ जून को पुलिस को दी गई थी। तभी से आरोपी फरार थे। इधर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

17 जून को अपराध शाखा को सूचना मिली कि वारदात में शामिल दोनों आरोपी रोहिणी कोर्ट के पास आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया। बाद में लोकल पुलिस को दोनों की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed