फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Missing minor girl found dead in bijnor of Uttar Pradesh

चार महीने की गर्भवती नाबालिग का मिला शव, सामने आया ऐसा सच हैरान रह गई पुलिस

Mon, 25 Dec 2017 08:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
Missing minor girl found dead in bijnor of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
तीन दिन से लापता नाबालिग का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नाबालिग 4 महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने जब जांच की तो हैरान करने वाला सच सामने आया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। रेहड़ के लालबाग की रहने वाली नाबालिग युवती तीन से लापता थी। उसका शव कंडी रोड पर मिला। शव मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


पढ़ें:- चारपाई पर पड़ी थी मह‌िला की लाश, पुल‌िस ने बेटी काे ह‌िरासत में ल‌िया
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि किशोरी चार महीने की गर्भवती थी और उसकी दम घुटने से मौत हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि उसकी हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई है। 

पुलिस ने बताया कि किशोरी की गला घोंटकर हत्या की गई है, वह चार माह की गर्भवती भी थी। अज्ञात में हत्या कर मुकदमा दर्ज कर पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

Missing minor girl found dead in bijnor of Uttar Pradesh
पुलिस का मानना है कि प्रेम में असफल होने पर या तो किशोरी को उसके प्रेमी ने ही मौत के घाट उतार दिया है, या फिर परिजनों को उसके विषय में जानकारी हो गई और उन्होंने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। 

पढ़ें:- जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, 5 लोगों ने मरते दम तक पीटा

परिजनों और आसपास के लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले किशोरी घर से लापता हो गई थी। जिसका शव कंडी रोड से बरामद हुआ था। थानाध्यक्ष विजेंद्र पाल राणा का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है, जो जांच में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed