फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl allegedly raped in Tagore Public School at gandhinagar

दिल्ली के स्कूल में मासूम संग सिक्योरिटी गार्ड ने किया दुष्कर्म, होगी मजिस्ट्रेट जांच

Sun, 10 Sep 2017 01:51 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 10 Sep 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
minor girl allegedly raped in Tagore Public School at gandhinagar
फाइल

गुरुग्राम के रायान स्कूल में बच्चे की बेरहमी से हत्या की घटना के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में स्कूल प्रशासन के प्रति रोष की स्थिति बनी हुई है। बच्ची का एनएनजेपी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बच्ची शनिवार को सुभाष मोहल्ला स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल गई थी और छुट्टी के बाद जब मां उसे लेने स्कूल पहुंची तो वह गुमसुम और डरी हुई लग रही थी। घर आने के बाद शाम के समय बच्ची को ब्लड आने लगा। दिल्ली सरकार ने इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश ‌दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने बच्ची को पहुंचाया अस्पताल

minor girl allegedly raped in Tagore Public School at gandhinagar

इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को चाचा नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच में आरोपी की पहचान होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय विकास के रूप में हुई है।

वह स्कूल का सिक्योरिटी गार्ड बताया जा रहा है साथ ही वह स्कूल के छोटे-मोटे काम भी करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed