फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man married from online matching site now searching for life

वेडिंंग साइट की मदद से चुनी थी दुल्हन, अब दहशत में दामाद

Tue, 22 Aug 2017 04:38 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Tue, 22 Aug 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
man married from online matching site now searching for life
दुल्हा-दुल्हन - फोटो : सांकेतिक चित्र
वेडिंग साइट की मदद से जिस दुल्हन को चुना था, अब उसके परिवार वालों के खौफ में वह दहशत में जिंदगी जीने पर मजबूर है। 
विज्ञापन


अलीगढ़। दिल्ली निवासी एक युवक अपने अलीगढ़ निवासी ससुरालियों की दहशत में इस कदर जी रहा है कि अब वह मदद को इधर से उधर भटक रहा है। दहशत का आलम यह है कि वह अपने मुकदमे में पैरवी करने और जिला कारागार में निरुद्ध अपने भाई तक से मिलने अलीगढ़ नहीं आ पा रहा।

उसे डर रहता है कि कहीं उस पर कोई झूठा मुकदमा दर्ज न हो जाए या उसके खिलाफ पुलिस तक कोई तहरीर न पहुंच जाए। इससे आजिज युवक ने अब पुलिस अधिकारियों से ही मदद मांगी है।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी प्रतीक गुप्ता के अनुसार उसका विवाह 2015 में शादी डॉट कॉम की मदद से अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके के कारोबारी की बेटी से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही विवाद शुरू हो गया और युवती अपने मायके आकर रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ससुरालियों ने दहेज उत्पीड़न, हमला व अन्य तमाम धाराओं में दामाद, बेटी की सास, जेठ-जिठानी व अन्य रिश्तेदारों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें एक-एक कर अब तक कई लोग जेल जा चुके हैं। वर्तमान में प्रतीक का भाई जेल में है।

प्रतीक का आरोप है कि अब उसके व उसके परिवार के खिलाफ आए दिन पुलिस के पास झूठी तहरीरें पहुंचती हैं। पिछले दिनों गभाना में एक फर्जी हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसे पुलिस ने झूठा पाया। अब फिर से तहरीर देकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।


लगातार उसे फोन पर धमकियां मिल रही हैं कि अगर बात नहीं मानी तो आगे और मुकदमे लगेंगे। बात मानने के नाम पर सवा करोड़ रुपया समझौते के नाम पर मांगा जा रहा है। आलम यह है कि कोर्ट में न तो वह पैरवी करने आ पा रहा है और न भाई की जमानत कराने आ पा रहा है। इस पर पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed