फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   man killed his former wife by sliting her throt in mumbai

पति ने आखिरी बार मिलने की रखी चाहत, मिलते ही काट दिया गला

Wed, 22 Feb 2017 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
man killed his former wife by sliting her throt in mumbai
- फोटो : mid-day

मुंबई के गोरेगांव में एक सनकी पति ने साजिश रच कर अपनी पूर्व पत्नी का खून कर दिया। इस खूनी खेल में उसने पत्नी गीता दूबे के मिलते ही उसका चाकू से गला काट दिया। बताया जा रहा है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो पूर्व पत्नी गीता दूबे पर शक करता था। 

विज्ञापन


हालांकि, दोनों एक-दूसरे से काफी समय से अलग रह रहे थे, लेकिन इसके बावजूद पति प्रसाद उसके लगातार संपर्क में बना हुआ था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबकि प्रसाद ने गीता को फोन करके बोला कि 'आखिरी बार मिल लो', उसके बाद वो उसकी जिंदगी से हमेशा के लिए गायब हो जाएगा। लेकिन पत्नी को क्या पता था कि ये आखिरी मुलाकात उसकी मौत का कारण बन जाएगी।
विज्ञापन

 

शक के चलते रोज करता था झगड़ा

man killed his former wife by sliting her throt in mumbai

पुलिस के मुताबिक होटल की कैंटिन में काम करने वालa प्रसाद गीता को अक्सर फोन करके परेशान करता था। लव मैरिज करने के बाद आए दिन दोनों में झगड़े होते थे। इसकी वजह प्रसाद का पत्नी पर शक करना था जिसके बाद गीता, अपने दोनों बच्चों को लेकर मां के घर रहने चली गई।

जब प्रसाद को ये लगा कि उसके हाथ से ये रिश्ता छूटता जा रहा है तो उसके दिमाग में बैठी शक ने उसे पत्नी का कत्ल करने पर मजबूर कर दिया। गीता की मां ने बताया कि गीता ये बोल कर निकली थी कि वो प्रसाद से आखिरी बार मिलने जा रही है।

इसके बाद गीता ने गोरेगांव स्टेशन पहुंचने के लिए ऑटो किया। तभी प्रसाद वहां पहुंचा और उसने ऑटो में घुसते ही गीता का गला काट दिया। उसने करीब तीन बार गीता के गले पर वार किया।

पुलिस को कुछ ऐसे हुआ शक

man killed his former wife by sliting her throt in mumbai

ऑटो चालक ने बताया कि जब तक गीता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को आरोपी पति पर शक तब हुआ जब उसे खबर देने के बावजूद वो जांच के लिए थाने नहीं पहुंचा और फिर उससे दोबारा संपर्क बनाने की कोशिश की गई, तो पता चला कि वो फरार हो चुका है। पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 ( हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed