{"_id":"5b247d304f1c1b634d8b6c75","slug":"magistrate-is-on-marriage-leave-woman-filed-plea-to-stop-his-marriage-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए छुट्टी पर निकला मजिस्ट्रेट, महिला ने शादी रुकवाने के लिए दाखिल की याचिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के लिए छुट्टी पर निकला मजिस्ट्रेट, महिला ने शादी रुकवाने के लिए दाखिल की याचिका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 16 Jun 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के मजिस्ट्रेट के खिलाफ एक महिला ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में शिकायतकर्ता ने मजिस्ट्रेट की शादी पर रोक लगाने के लिए कहा है। साथ ही उसने मजिस्ट्रेट पर आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। मजिस्ट्रेट जिले के अजयगंज में कार्यरत है। मामले की सुनवाई अब 18 जून को होनी है और इसी दिन मजिस्ट्रेट की शादी भी तय हुई है।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि उसका पिछले तीन साल से मजिस्ट्रेट के साथ संबंध था। मजिस्ट्रेट ने उसके साथ शादी करने का वादा भी किया था और इसी बात का झांसा देकर उसने रेप किया। महिला ने आगे कहा कि जब उसने मजिस्ट्रेट को शादी के लिए कहा तो वह 50 लाख रुपये दजेह के तौर पर मांगने लगा लेकिन जब उसके परिवार ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो उसने कहीं और शादी तय कर ली। उसने कहा कि उसे पुलिस सुरक्षा चाहिए क्योंकि मामला दर्ज कराने के बाद से ही उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
मामले पर जिले के एसपी रियाज इकबाल ने कहा, 'हमने धारा 376 के अलावा दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मजिस्ट्रेट मनोज सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।' उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। बुधवार को मामला दर्ज किया जा चुका है। महिला ने जो भी सबूत पेश किए हैं उनकी जांच की जाएगी और उसके बाद ही मनोज सोनी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने आगे कहा कि मजिस्ट्रेट से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। वह शादी के चलते छुट्टी पर हैं लेकिन जिला न्यायाधीश को शिकायत के बारे में बता दिया गया है।
विज्ञापन