फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   headless bodies found of women in West bengal

बिना सिर के मिले महिलाओं के शव, तांत्रिक सामग्री ने और उलझाई गुत्थी

Tue, 18 Oct 2016 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
headless bodies found of women in West bengal

पश्चिम बंगाल में दो महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। चौंका देने वाली बात है कि बंगाल के पूर्वी मिदनापोर जिले से बरामद हुए शव बिना सिर के हैं। पुलिस मामले में काले जादू की संभावना से जांच कर रही है क्योंकि एक शव के पास से तांत्रिक सामग्री बरामद की गई है। 

विज्ञापन


डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार दूसरी बॉडी 60 किलोमीटर दूर से मिली है, लेकिन उसके पास किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। दरअसल, मामला तब सामने आया जब तमलुक थाना क्षेत्र से 18 साल की लड़की की लाश बरामद की गई। वहीं 2 घंटे बाद 60 किलोमीटर दूर नंदीग्राम थाना क्षेत्र से दूसरी लाश मिली।

विज्ञापन

हत्या की गुत्थी में कई हैं उलझने

headless bodies found of women in West bengal
Murder

लाश के इस तरह की संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया है। हत्या की उलझी हुई गुत्थी में पुलिस को कई तरह के शक हो रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद केस को गुमराह करने के लिए तांत्रिक की सामग्री डाली जा सकती है।

दूसरी ओर पुलिस यह भी शक है कि दोनों का कत्ल करने के बाद लाशों को अलग-अलग ठिकानों पर फेंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed