{"_id":"5b972c0b867a557f70416205","slug":"hdfc-vice-president-siddharth-sanghvi-was-killed-in-a-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की ईएमआई भरने के लिए चाहिए थे पैसे, इसलिए की थी एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेसीडेंट की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की ईएमआई भरने के लिए चाहिए थे पैसे, इसलिए की थी एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेसीडेंट की हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
MUMBAI
मुंबई पुलिस ने सोमवार को एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ सिंघवी की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में पार्किंग एरिया में काम करने वाले सरफराज शेख को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं। उसने कहा कि उसे अपनी मोटरसाइकिल की ईएमआई भरनी थी जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। इसलिए उसने सिंघवी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
उसने पुलिस को दिए बयान में कहा, 'जो हुआ वो हुआ सर, मैंने ही किया है। गाड़ी की ईएमआई और पैसे का दबाव था और मैं देखता था उनको ऊपर नीचे जाते।' पुलिस के मुताबिक पहले तो शेख ने सिंघवी का गला दबाया और बाद में कई बार छूरा घोंपा। फिर उनके शव को गाड़ी के पीछे वाली सीट पर रख दिया। आरोपी के पास सिंघवी का फोन भी था जिसकी वजह से ही वह पकड़ा गया है। कहा जा रहा है कि सिंघवी ऑफिस से 8 बजे निकले थे और उनकी गाड़ी पार्किंग एरिया से 11.20 पर निकली। उस तीन घंटे के दौरान उनके साथ क्या-क्या हुआ यह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले कहा गया था कि शेख ने 30 हजार की लूट के लिए हत्या की थी। यह कॉन्ट्रैक्ट पर कराई गई हत्या नहीं थी। उनका शव कल्याण हाईवे से बरामद किया गया। सिंघवी 5 सितंबर से लापता थे।
विज्ञापन
मामले पर डिप्टी पुलिस कमिश्नर अभिनाश कुमार का कहना है कि पुलिस ने प्राइवेट ड्राइवर सरफराज शेख को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सिंघवी (37) अपने कमला मिल स्थित ऑफिस की पार्किंग से 5 सितंबर को लापता हो गए थे। जब वह समय पर रोज की तरह घर नहीं पहुंचे तो उनके परिवार ने बुधवार की ही रात एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। सिंघवी अपने बेटे और पत्नी के साथ साउथ मुंबई के मलाबार हिल में रहते थे।
पांच दिनों तक जांच में जुटी पुलिस को सोमवार को थाणे जिले में एक सुनसान जगह पर उनका शव मिला। कुमार ने बताया आरोपी ने सिंघवी के सारे पैसे लूटने की कोशिश की और जब वह चिल्लाने लगे तो उसने हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। सिंघवी की मौत के बाद ड्राइवर उनके शव को ठिकाने लगाने के लिए चला गया। इसके बाद उसने सिंघवी की गाड़ी भी ड्राइव की और उसे नवी मुंबई में छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया।
शेख (20) को मुंबई से रविवार को पकड़ा गया और उसके खिलाफ सिंघवी की हत्या का मामला दर्ज किया गया। उसे मुंबई कोर्ट के सामने पेश करने के बाद 19 सितंबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। मुंबई के पार्किंग एरिया से पुलिस ने पीड़ित के ब्लड सैंपल भी ले लिए हैं। इसके अलावा उनकी कार भी बरामद कर ली है। जो कि 6 सिंतबर को मिली थी।