फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   dimang her family to live with boyfriend after wife murdered her husband

जेल में रहने पर भी नहीं उतरा 'कातिल' पत्नी की आशिकी का भूत, ये रहा सबूत

Wed, 04 Oct 2017 11:24 PM IST
amarujala.com- presented by: शारुख खान
amarujala.com- presented by: शारुख खान Updated Wed, 04 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
dimang her family to live with boyfriend after wife murdered her husband
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र

प्रेमी के साथ मिलकर पति के कत्ल की आरोपी युवती के सिर से प्यार का भूत जेल में रहने पर भी नहीं उतरा। पिता के जमानत कराने पर रिहा हुई युवती ने ऐसा कदम उठा लिया।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। रामपुर के केमरी थाना इलाके की रहने वाली प्रेमिका की शादी तहसील सदर के एक गांव में तीन साल पहले हुई थी। ससुराल पहुंची युवती ने दूसरे संप्रदाय के अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का खून कर दिया था। 

विज्ञापन


पढ़ें:- शादी करूंगा बोलकर तीन साल तक बनाता रहा शारीरिक संबन्ध, सच्चाई जानकर उड़े प्रेमिका के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पति की हत्या में प्रेमी और युवती के साथ उसके भाई को भी जेल जाना पड़ा था। जेल काटने पर युवती के पिता ने उसकी और बेटे की जमानत करा ली। पति की हत्यारोपी युवती पिता और भाई को ठुकराकर अपने आशिक के यहां चली गई।

dimang her family to live with boyfriend after wife murdered her husband
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र

मामला दो संप्रदायों का होने से युवती के पिता ने उसको फुसलाकर ले जाने की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उपजिलाधिकारी डा. ज्योति गौतम के यहां उसको पेश किया। युवती के परिवार वालों ने समाज की दुहाई दी और दूसरी जगह शादी कराने का हवाला दिया। 


पढ़ें:- महाराष्ट्र से निकाह करने बिजनौर आ पहुंची महिला, दूसरे समुदाय के होने से तनाव
 

इसके बावजूद प्रेमी दीवानी नहीं मानी। एसडीएम ने पुलिस सुरक्षा में युवती के बयान दर्ज किए और उसको पुलिस अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। युवती ने प्रेमी के यहां पर जाने की इच्छा जताई। इस प्रकरण की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता यहां पहुंचे और आक्रोशित हो गए। इसके चलते एसडीएम ने अतिरिक्त पुलिस बुला ली।

 

युवती ने प्रेमी के घर जाने का विरोध करने पर युवती ने एसडीएम कोर्ट में भी प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद उसको पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed