फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   big sex racket was running in Mumbai from 20 years

खुलासा: 20 साल से चल रहा था सेक्स रैकेट, फंसाते थे 'बेटी' बोल

Fri, 16 Sep 2016 02:04 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 02:04 PM IST
विज्ञापन
big sex racket was running in Mumbai from 20 years

दिल्ली की कोठा क्ववीन की सच्चाई सामने आने के बाद देश के एक और बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। मुंबई के पॉश इलाके लोखंडवाला के पास से एक सेक्स के गौरख धंधे का सच सामने आया है, जिसमें करीब 500 लड़किया शामिल थी।

विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार यह पिछले 20 साल से चल रहा था, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। खबरों के अनुसार पीड़ित लड़कियों के परिजनों का आरोपी विश्वास जीतने के लिए हर कोशिश करते थे। इतना ही नहीं उन्हें  बेटियां बनाकर और बेहतर व्यवसाय का झूठा वादा करके गांवों से शहर लाया जाता था। 

विज्ञापन

चंगुल से छूटी 24 साल की युवती ने किया खुलासा

big sex racket was running in Mumbai from 20 years

पूरे सेक्स रैकेट का खुलासा तब हुआ जब एक 24 साल की पीड़ित युवती वहां से भाग निकली। 10 साल से यात्नाएं झेल रही पीड़िता ने बताया कि अपने घर लौटने के बाद उसे अपना अतीत बताने में शर्म आ रही थी। लेकिन, कुछ दिन बाद उसने पूरी वारदात अपने घर वालों को बता दी।

आगरा पुलिस ने मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पीड़िता के बताए जानकारी से पुलिस ने छापेमारी की और चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें जितेंद्र सिंह, विमल ठाकुर और अंजू ठाकुर और पूनम ठाकुर को गिरफ्तार किया है।

एनजीओ के कार्यकर्ता बन शहर लाते थे लड़कियों को

big sex racket was running in Mumbai from 20 years
Sex racket - फोटो : अमर उजाला
खुलासा हुआ है कि आरोपी शहरों में गरीब परिवार की लड़कियों को इस गैर-कानूनी धंधे में इस्तेमाल करते थे। बताया जा रहा है कि वह बतौर एनजीओ कार्यकर्ता घरों में जाते थे और वहां से लड़कियों को शहर ले आते थे। उनकी लिस्ट में 10 साल की लड़कियां ज्यादा होती थी। इसके बाद लड़कियों को जबरन घरों में नौकरानियां बना दिया जाता था और जवान होने पर उनकी बोलियां लगाई जाती थी।

सूत्रों के अनुसार ये आरोपी लड़कियां जब शहर आ जाती थी तो उन्हें पूनम और अंजू के हवाले कर दिया जाता था। हालांकि, मौके से 10 लड़कियों ने इस चंगुल से बाहर निकलने की मनाही कर दी है। सूत्रों के अनुसार वह काफी डरी हुई है और अपने आपकों अंजू और पूनम की रिश्तेदार बता रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed