फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bawaria gang thug arrested in bulandshahr gang rape case

पुलिस का खुलासा, रेकी कराने के बाद घटना को अंजाम देता था बावरिया गैंग

Tue, 09 Aug 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 09 Aug 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
bawaria gang thug arrested in bulandshahr gang rape case
बावरिया गैंग का एक आरोपी बदमाश - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मां-बेटी से गैंगरेप मामले में पुलिस ने बावरिया गैंग के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर हैरान करने वाले कई खुलासे किए हैं। मेरठ पुलिस के अनुसार बारिया गैंग लूट, डकैती, गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने के लिए लोकल के बदमाशों को मोहरा बनाता है।
विज्ञापन


इन बदमाशों से 10 से 12 दिन तक सटीक रेकी करायी जाती। उसके बाद बावरिया गैंग वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। जिनको तलाशना पुलिस के लिए चुनौती बन जाता था। बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप की वारदात को भी बावरिया गैंग ने इसी तरीके से अंजाम दिया।
विज्ञापन


बुलंदशहर गैंगरेप के मुख्य आरोपी व बावरिया गैंग के सरगना सलीम ने दो दर्जन से अधिक लूट, डकैती और गैंगरेप जैसी वारदात करना कबूला है। आरोपी सलीम ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके गैंग के सदस्य राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात करने से पहले सटीक रेकी यह गैंग लोकल के बदमाशों से कराता था। जिसके बदले में वह लोकल के बदमाशों को मोटा पैसा देते थे। बुलंदशहर गैंगरेप की वारदात में भी बावरिया गैंग ने लोकल बदमाशों की मदद ली थी। वारदात के बाद बावरिया गैंग वहां से फरार हो गया था। पुलिस अफसरों ने बताया कि किठौर में सलीम ने अपने गैंग के सदस्यों को बुलाया था। जिसके बाद वह बुलंदशहर हाईवे पर पहुंचे थे।

10 दिन कराई थी बदमाशों से रेकी

bawaria gang thug arrested in bulandshahr gang rape case
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक 10 दिन पहले बावरिया गैंग सरगना सलीम ने बुलंदशहर के बदमाश रहीस से संपर्क किया था। सलीम ने रहीस को बुलंदशहर हाईवे पर सटीक रेकी करने को कहा था।

जिस पर रहीस और उसके दो साथियों ने हाईवे पर दस दिन तक रात में रेकी की। रहीस ने बावरिया गैंग को बताया कि हाईवे पर रात में पुलिस गश्त नहीं होती। जिसके बाद सलीम और उसके साथी वहां पर पहुंचे थे।

रिंच, आरी लेकर चलते थे
सलीम बावरिया ने बताया कि वह वारदात के दौरान अपने साथ बैग में रिंच, आरी और प्लास लेकर चलते थे। हाईवे पर गाड़ी रोकने के लिये रिंच फेंकते थे। जिसकी आवाज सुनकर चालक गाड़ी रोक लेता था। उस रात भी सलीम ने नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे परिवार की कार के आगे रिंच फेंका था। दूसरी बार में गाड़ी रुकी, तभी उन्होंने कार में सवार लोगों को गन प्वाइंट पर ले लिया था।

बिहार, राजस्थान और यूपी में गैंग 
पुलिस के मुताबिक सलीम बावरिया ने बताया कि उन्होंने बिहार, राजस्थान और यूपी में अपना जाल बिछाया हुआ है। तीनों राज्यों में उनका गैंग सक्रिय है। हर जिले के लोकल बदमाशों से उनका संपर्क है। लोकल बदमाश को वह अपना पता नहीं बताते। वारदात करते हैं और फरार हो जाते हैं। अगली वारदात में लोकल बदमाश को पहली हुई वारदात का पैसा देते है। उसके बाद अगला टारगेट देकर चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed