{"_id":"57d68ffc4f1c1b193bd4752d","slug":"a-father-beats-her-daughter-for-study-in-indore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई न करने पर मासूम को सिगरेट से जलाता था दरिंदा पिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पढ़ाई न करने पर मासूम को सिगरेट से जलाता था दरिंदा पिता
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 12 Sep 2016 05:08 PM IST
विज्ञापन
मासूम बच्ची
एक बच्चा सबसे ज्यादा सुरक्षित अपने माता-पिता के पास ही होता है, लेकिन वही माता-पिता उनके दुश्मन बन जाए तो हालात बेहद बदतर हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से आया है, जहां बेरहम पिता ने अपनी 5 साल की मासूम पर जो जुल्म ढहाए हैं, उसे जानकर किसी की भी आंखें फट जाए।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार आरोपी पिता दरिंदा बन अपनी मासूम बेटी को रोज पीटता था। पड़ोसियों को रोज मासूम के रोने और दर्द से चीखने की आवाजें आती थी।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार आरोपी पिता दरिंदा बन अपनी मासूम बेटी को रोज पीटता था। पड़ोसियों को रोज मासूम के रोने और दर्द से चीखने की आवाजें आती थी।
Trending Videos
ऐसे आया गिरफ्त में
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
पिता पंकज के चुंगल से बेटी को तब बचाया गया, जब उसने बच्ची के ऊपर अत्याचार करने की हदे पार कर दी। शनिवार को आरोपी पिता को फिर से सनक आई और वह उसे पीटने लगा। वह मासूम के चेहरे और शरीर पर सिगरेट चिपका रहा था और वह जोर-जोर से पापा नहीं-पापा नहीं चीख रही थी। बेरहम पिता के इस कारनामे से परेशान पड़ोसियों ने बच्ची चीख सुनकर चाइल्ड लाइन को खबर कर दी।
खबरों के अनुसार हेल्पलाइन पर खबर देने वाला भी एक 12 साल का बच्चा है। चाइल्ड लाईन कॉर्डीनेटर अविनाश वर्मा के मुताबिक 12 साल के बच्चे नें फोन करके चाइल्ड लाईन को बताया कि 5 साल की बच्ची के साथ बुरी तरह मारपीट की जाती है। हमनें जाकर बच्ची को छुडाया, पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। एएसआई कमलेश मिश्रा ने बताया है कि चाइल्ड लाईन की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उसका पिता उसे पीटता था।

पढ़ाई पर जोर देने के एवज में करता था अत्याचार
सनकी पिता का कहना है कि वह मासूम की पिटाई इसलिए करता था क्योंकि वह पढ़ाई में कमजोर थी, जो कि उसको कतई पंसद नहीं था। पढ़ाई के नाम पर मामूस के साथ ऐसा क्रूर व्यवहार एक घिनौने अपराध को ही दर्शाता है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।