फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   a Bride Run Away after Few Hours of her marriage in basti

शादी के कुछ घंटों बाद ही मायके से भाग आई दुल्हन, सच जानकर उड़ जाएंगे होश

Mon, 27 Nov 2017 11:20 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 27 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
a Bride Run Away after Few Hours of her marriage in basti
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक दुल्हन शादी के कुछ घंटों बाद अपनी ससुराल से मायके भाग आई। जब लोगों के सामने सच्चाई आई तो होश उड़ गए। घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की है। भानपुर इलाके में ससुराल में कुछ घंटे ही गुजारने के बाद नव-विवाहिता दहलीज को ठोकर मारकर मायके पहुंच गई। शुक्रवार को उसे मनाने ससुराल के लोग मायके तक पहुंचे लेकिन उसने वहां भी हंगामा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। एसओ श्रीनाथ यादव ने बताया कि वैवाहिक मामले में पुलिस ज्यादा दखलंदाजी नहीं करना चाहती है। आपस में इनकी बातचीत चल रही है, यदि कोई रास्ता नहीं निकला तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें:- मकान के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, लोगों ने पिटाई की और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के एक कस्बे की की रहने वाली युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों को इसकी भनक मिली तो उसकी शादी तय कर दी। बीते 22 नवंबर को शादी के बाद 23 नवंबर को लड़की ससुराल पहुंची।

a Bride Run Away after Few Hours of her marriage in basti
फाइल
उसने पहुंचते ही हंगामा खड़ा कर दिया। वह कहने लगी कि उसे जबरदस्ती यहां लाया गया है। वह घर के बगल में रहने वाले प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। कुछ दूरी पर ही स्थित मायके पहुंच गई। 

पढ़ें:- प्रेमी ने दूसरी युवती को लगाया गले तो प्रेमिका ने बोतल मारकर किया बुरा हाल

ससुराल के लोग लोक लाज और इस असहज स्थिति से सकते में आ गए। कहीं, पुलिस उन्हें प्रताड़ित न करे, इसलिए वे अंतिम समय तक सुलह की कोशिश कर रहे हैं। थाने में बहू को घर ले जाने के प्रयास में हैं। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि उनके संज्ञान में प्रकरण आया है। उचित कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed