फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   6 out of 9 CCTV footage missing in Chandigarh molestation case

चंडीगढ़ छेड़खानी मामले में चौंकाने वाला खुलासा, 9 में से 6 CCTV फुटेज गायब

Mon, 07 Aug 2017 03:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Aug 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
6 out of 9 CCTV footage missing in Chandigarh molestation case
विकास बराला और पीड़िता
चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस सड़क पर आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ हुई थी, उस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज गायब कर दिए गए हैं। इस रास्ते पर करीब 9 सीसीटीवी कैमरे लगे थे, इनमें से 6 कैमरों की फुटेज गायब कर दी गई है। फुटेज गायब होने के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे यह पूरा घटना हुई। आईएएस अफसर की बेटी के मुताबिक उसकी कार को एसयूवी कार सवार दो लोगों ने कई बार रोकने की कोशिश की। 45 मिनट तक युवती कार सवार लोगों से जूझती रही। फिर युवती ने 100 नंबर पर कॉल किया। वो तो पुलिस समय पर पहुंच गई और दोनों युवक पकड़े गए।
विज्ञापन

भाग्यशाली हूं कि रेप के बाद नाले में नहीं मिली

उसके बाद मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि गिरफ्तार युवकों में से एक हरियाणा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा है। पुलिस भी इस मामले में केस दर्ज करने से बचती रही। 

गौरतलब है कि चंडीगढ़ के सेक्टर 26 की पुलिस ने विकास बराला को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली थी। हालांकि कुछ ही घंटों में उसे जमानत मिल गई थी। डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एलएलबी के स्टूडेंट्स हैं। विकास बराला थर्ड ईयर और आशीष फाइव ईयर ला का स्टूडेंट है। 

पीड़ित युवती ने शनिवार दोपहर दो बजे फेसबुक पर पूरे घटनाक्रम को अपडेट किया। फेसबुक पेज पर उसने लिखा कि मैं भाग्यशाली हूं कि रेप के बाद नाले में नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed