{"_id":"5987311d4f1c1b8d598b49d5","slug":"bjp-state-president-subhash-brala-son-charged-for-molestation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटे पर लगे आरोप झेल रहे बराला के बचाव में उतरी भाजपा, पढ़िए सीएम क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे पर लगे आरोप झेल रहे बराला के बचाव में उतरी भाजपा, पढ़िए सीएम क्या बोले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
Haryana CM on Vikas Barala Case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे पर लगे आरोपों के कारण चौतरफा आलोचना झेल रहे भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बचाव में अब पार्टी भी उतर आई है। इस मामले में रविवार को खुद सीएम मनोहर लाल ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस निष्पक्षता से अपना कार्य कर रही है। उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है। जांच जारी है, आरोप सही साबित हुए तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा। हालांकि, मामला सीधे सुभाष बराला से जुड़ा नहीं है।
उन्होंने दोहराया कि यह व्यक्ति विशेष से जुड़ा मामला है। कानून अपना काम करेगा। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के प्रमुख राजीव जैन ने कहा कि राजनीतिक प्रभाव के इस्तेमाल के आरोप निराधार हैं। विपक्षी दल मामले को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। शुक्रवार रात घटनाक्रम में लड़की ने अपने आईएएस पिता की मौजूदगी में बयान लिखवाया, पुलिस ने उसके अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए विकास व आशीष को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद कानून अनुसार जमानत दे दी गई।
पुलिस ने लड़की को बुलाकर अदालत में धारा 164 के बयान कलमबद्ध करवाए व दोनों बयान अनुसार पुलिस ने मुकदमे में धारा 341 और जोड़ दी। मामले में किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव नहीं डाला गया। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला स्वयं साफ कर चुके हैं कि वह कानून का सम्मान करते हैं। खुद लड़की व आईएएस पिता ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि पुलिस ने अपना काम साफगोई व तत्परता से किया है। विपक्ष को मामले में राजनीति से बाज आना चाहिए।

ये है पूरा मामला
हरियाणा कैडर के एक सीनियर आईएएस की 24 वर्षीय बेटी का पीछा करने और छेड़छाड़ के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार को गिरफ्तार किया। सेक्टर -26 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी (छेड़छाड़), 341 (रास्ता रोकने की कोशिश) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की (एचआर-23 जी 1008) सफारी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। जमानती धारा जुड़े होने के कारण दोनों आरोपियों को शनिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे थाने से ही जमानत दे दी गई।
आरोपी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एलएलबी के छात्र हैं। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात 12 बजे पुलिस के कंट्रोल रूम में पीड़िता ने सूचना दी कि दो युवक सेक्टर सात से उसका पीछा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और पीसीआर वैन ने चंडीगढ़ के हाउसिंग बोर्ड के पास से आरोपियों को दबोच लिया। युवती ने बताया कि आरोपियों ने उसकी कार को तीन बार ओवरटेक करने की कोशिश की। गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपियों को सेक्टर 26 पुलिस थाने ले गई। युवती भी रात में थाने पहुंची।
उसने अपने भाई को भी थाने बुलाया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के बाद दोनों का मेडिकल कराया गया। उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया।