{"_id":"643863c92f478a361e04af19","slug":"bike-riders-crushed-by-truck-in-bulandshahr-two-dead-including-girl-one-serious-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr : बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, युवती सहित दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr : बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, युवती सहित दो की मौत, एक गंभीर
Fri, 14 Apr 2023 01:49 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:49 AM IST
सार
बाइक सवार तीनों जब गंगेरूआ पुल पर पहुंचे उसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया और चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे में भीम और साधना की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
कोतवाली देहात क्षेत्र के गंगेरूआ फ्लाईओवर पर बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। इससे एक व्यक्ति और युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर हालत में जिला अस्पताल से प्राथमिक उच्चार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी भूपेंद्र, भीम सिंह और साधना नगर स्थित बाजार में बृहस्पतिवार शाम खरीदारी करने आए थे। देर रात करीब दस बजे तीनों खरीदारी कर गांव लौट रहे थे। बाइक सवार तीनों जब गंगेरूआ पुल पर पहुंचे उसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया और चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे में भीम और साधना की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबकि, भूपेंद्र को गंभीर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने भूपेंद्र की गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ सिटी अनुकृति शर्मा ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तीसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन