फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bike riders crushed by truck in Bulandshahr two dead including girl, one serious

Bulandshahr : बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, युवती सहित दो की मौत, एक गंभीर

Fri, 14 Apr 2023 01:49 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 Apr 2023 01:49 AM IST
सार

बाइक सवार तीनों जब गंगेरूआ पुल पर पहुंचे उसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया और चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे में भीम और साधना की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bike riders crushed by truck in Bulandshahr  two dead including girl, one serious
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कोतवाली देहात क्षेत्र के गंगेरूआ फ्लाईओवर पर बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। इससे एक व्यक्ति और युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर हालत में जिला अस्पताल से प्राथमिक उच्चार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी भूपेंद्र, भीम सिंह और साधना नगर स्थित बाजार में बृहस्पतिवार शाम खरीदारी करने आए थे।  देर रात करीब दस बजे तीनों खरीदारी कर गांव लौट रहे थे। बाइक सवार तीनों जब गंगेरूआ पुल पर पहुंचे उसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया और चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे में भीम और साधना की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबकि, भूपेंद्र को गंभीर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने भूपेंद्र की गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ सिटी अनुकृति शर्मा ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तीसरे की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed