असम के सीएम का राहुल गांधी से सवाल: 'आप राजीव गांधी के ही बेटे हो क्या हमने सबूत मांगा', कांग्रेस भड़की
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा के राहुल गांधी पर दिए गए बयान से विवाद हो गया है। कांग्रेस ने असम सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि असम सीएम ने मानसिक संतुलन खो दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा। इन्होंने जनरल बिपिन रावत के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया लेकिन इनकी मेंटिलिटी देखिए राहुल गांधी ने इसका भी प्रूफ मांग लिया। क्या हमने कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं ? अगर आर्मी ने बोल दिया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया है तो आर्मी से आपको सबूत मांगने का क्या अधिकार है? आपको बिपिन रावत पर भरोसा नहीं है।'
जनसभा के दौरान असम सीएम ने कहा कि अमेरिका और रूस के साथ भारत ने भी वैक्सीन बनाई लेकिन कांग्रेस ने वैक्सीन बनाने का भी प्रूफ मांगा लेकिन आप अमेरिका से वैक्सीन बनाने का सबूत क्यों नहीं मांगते। अगर भारत कुछ बनाता है तो आपको प्रूफ चाहिए लेकिन पाकिस्तान या चीन बनाए तो आप तारीख करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अपने परिवार के लिए जीते हैं। ये तुष्टिकरण करते हैं।
कांग्रेस का पलटवार, कहा-राजनीतिक दिवालियेपन की हदें पार
राहुल गांधी पर हेमंत बिस्वा की टिप्पणी पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार करते हुए कहा कि हार को सामने देख असम के मुख्यमंत्री ने मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्होंने राजनीतिक दिवालियेपन की सारी हदें पार कर दी हैं। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी की निष्ठा प्राप्त करने के लिए अपनी पुरानी पार्टी को गाली देना जरूरी है। ये हेमंत सरमा के छिछोरेपन और घटिया सोच का सबूत है।
चंद्रशेखर राव ने भी उठाया मुद्दा
वहीं, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी के लिए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी का एक मुख्यमंत्री एक सांसद से उसके पिता की पहचान के बारे में सवाल करता है। क्या यह हमारा 'संस्कार' हैं?
#WATCH | Telangana CM K Chandrashekhar Rao asks PM Modi, BJP chief JP Nadda to sack Assam CM Himanta Biswa Sarma for his comments on Congress leader Rahul Gandhi
"A CM of your party questions an MP about the identity of his father. Is it our 'sanskar'," he says. pic.twitter.com/jNRvP5CAWf— ANI (@ANI) February 12, 2022