फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Aam Aadmi Party releases second list of 48 candidates for Bihar Assembly Elections

Bihar Assembly Polls: आप ने जारी की 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, अब तक 59 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

Tue, 14 Oct 2025 11:42 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 14 Oct 2025 11:42 PM IST
सार

 AAP Candidate List : आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा एलान किया है। आप ने अपनी 48 प्रत्याशियों के नामों वाली दूसरी सूची का एलान कर दिया है। लिस्ट में देखें किस सीट से किसे उतारा गया है।  

विज्ञापन
Aam Aadmi Party releases second list of 48 candidates for Bihar Assembly Elections
आम आदमी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 48 नाम शामिल हैं। इसके साथ ही अब तक पार्टी कुल 59 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 

विज्ञापन


  


Image

Image 


6 नवंबर को होगा मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। 
विज्ञापन


पहले चरण में शामिल जिले और सीटें
पहले चरण में वोटिंग 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर होगी। इन जिलों में पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं। इसके अलावा मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा की सीटों पर भी वोटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 का मुकाबले का परिणाम
पहले चरण की इन 121 सीटों पर 2020 के चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 32 और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को 41 सीटों पर जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed